Next Story
Newszop

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 जुलाई 2025 : आज गुरु पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Send Push
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 19, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, पूर्णिमा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 26, मुहर्रम 14, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 10 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।



पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 05 बजकर 56 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग रात्रि 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार आषाढ़ी पूर्णिमा, गुरू पूर्णिमा, व्यास पूजा, श्री सत्यनारायण व्रत, शिवरायनात्सव, कोकिला व्रत, वायु परीक्षा (सूर्यास्त समय)।



सूर्योदय का समय 10 जुलाई 2025 :
सुबह में 5 बजकर 30 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 10 जुलाई 2025 : शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर ।



आज का शुभ मुहूर्त 10 जुलाई 2025 :


ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक।



आज का अशुभ मुहूर्त 10 जुलाई 2025 :


दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट पर यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 8 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक। भद्राकाल का समय. सुबह में 5 बजकर 31 मिनट से 1 बजकर 55 मिनट तक।

आज का उपाय : आज काली हल्दी का गांठ भगवान विष्णु को अर्पित करें।

(आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)
Loving Newspoint? Download the app now