रामबाबू मित्तल, मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाला हत्या का मामला सामने आया है। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने थाने में पुलिस के सामने अपने हाथ आगे करते हुए कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहित अपनी पत्नी सलोनी और दो बेटियों के साथ माधवपुरम में किराए के मकान में रहता था। मोहित पेशे से कार चालक है। उसकी शादी सलोनी से नौ साल पहले हुई थी। सलोनी मूल रूप से गाजियाबाद के साहिबाबाद की रहने वाली थी। शनिवार तड़के करीब 4 बजे मोहित खुद मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मेरठ पुलिस तुरंत हरकत में आई। मोहित को साथ लेकर उसके घर पहुंची। वहां कमरे में सलोनी की लाश पड़ी मिली। शव के गले पर दबाव के निशान थे, जिससे गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस देखकर चौंकी मकान मालकिनमकान मालकिन विमलेश ने बताया कि मोहित और सलोनी अक्सर झगड़ते रहते थे। मोहित शराब पीने का आदी था। रोजाना शराब पीकर घर आता था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। उन्होंने बताया कि कल रात क्या हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सुबह 4 बजे जब मोहित पुलिस को लेकर घर आया तो ही उन्हें घटना का पता चला। विमलेश ने कहा कि हम तो तब चौंक गए जब सुबह-सुबह घर के बाहर पुलिस दिखाई दी। बाद में पता चला कि मोहित ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। कमरे में उसकी पत्नी की लाश पड़ी थी। मोहित ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है।
You may also like
राजौरी में जन औषधि केंद्र बना लोगों की जीवन रेखा, रोजाना 600 से ज्यादा मरीज उठा रहे लाभ
सरकार बनी परिवार : पीएम मोदी की पहल, सच हो गया सपनों का महल
उद्धव ने राज ठाकरे को शिवसेना से निकालने के लिए किया मजबूर : शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के
मुर्शिदाबाद हिंसा : भाजपा ने बंगाल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- हिंदुओं को अपनी रक्षा करने की जरूरत
IPL 2025: RR बनाम LSG मैच के टाॅप-3 मोमेंट्स पर डालिए एक नजर