श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार खतरनाक शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब शूटर शहर के एक बड़े व्यापारी रवि गुप्ता को निशाना बनाने की फिराक में थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने जाल बिछाकर आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद अब कोर्ट ने पेश कर दिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
पुलिस ने जानकारी मिली तो छापा मारा
बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे। यह जानकारी मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ सदस्य शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने जानकारी मिली कि आरोपी शिव चौक इलाके में एक हॉस्टल पर है। इसी शक के आधार पर पुलिस ने यहां छापा मारा। साथ ही यहीं से चारों शूटरों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के समय चारों आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। इस दौरान धक्का-मुक्की में उनके हाथ और पैरों में हल्की चोटें भी आईं। लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत काबू में कर लिया। पुलिस को गिरफ्तार किए गए शूटरों के पास से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है।
व्यापारी रवि गुप्ता पर बदमाशों ने रखी हुई थी नजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये शूटर व्यापारी रवि गुप्ता पर नजर रख रहे थे। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि रवि गुप्ता को क्यों निशाना बनाया जा रहा था। साथ ही, इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

You may also like
जगन मोहन के खास,YSRCP MP मिथुन रेड्डी 3200 करोड़ के शराब घोटाले में गिरफ्तार, गरमाई आंध्र प्रदेश की सियासत
चमकने वाली है दिल्ली, बदल जाएगी तस्वीर, जानें क्या है रेखा सरकार का प्लान
किराना हिल्स पर अटैक! ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को सिर्फ चेतावनी देकर भारत ने छोड़ दिया, समझें क्या है संकेत
बिहार में मतदाता सूची सत्यापन तेज, निर्वाचन आयोग ने 'SIR' में लगे कर्मियों के तबादले पर लगाई रोक!
अमरनाथ यात्रा का 18वां दिन: चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4 हजार तीर्थयात्रियों का जत्था हुआ जम्मू से रवाना