Next Story
Newszop

'बहू की बिदाई' ट्रेलर: सास ने करवाई प्रेग्नेंट बहू की शादी, फिर लेती है उसके ससुराल वालों से बदला जो खौफनाक है

Send Push
भोजपुरी फिल्म 'बहू की बिदाई' का ट्रेलर सिनेमा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म का निर्माण विनय सिंह, अंशुमन सिंह और मधु शर्मा ने किया है। फिल्म के निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। यह फिल्म दर्शकों के दिल को ना सिर्फ छू सकती है बल्कि भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में दस्तावेज में भी शुमार हो सकती है।5 मिनट और 20 मिनट के इस ट्रेलर में का हर सीक्वेंस कहानी को आगे बढाता है। फिल्म में एक सास अपनी बहु की शादी रीति, रिवाज और परम्परा से हटकर उसकी ख़ुशी के लिए दूसरी शादी करवाती है। मगर उसे ये नहीं पता होता है, उसका यह फैसला उसकी प्रेग्नेंट बहू के लिए प्राण घातक होगा। सास अपनी बहु का बदला उसके नए ससुराल वाले से लेती है जो बेहद खौफनाक दिख रहा है। बाकी तो फिल्म भी जल्द ही रिलीज होगीइसके बाद जो होता है, उसकी झलक के लिए एक बार जरूर आपको ट्रेलर देखना चाहिए। बाकी तो फिल्म भी जल्द ही रिलीज होगी। ट्रेलर में सभी कलाकारों की एक्टिंग लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाला है और फिल्म के गीत संगीत भी मजेदार है। रितेश उपाध्याय और देव सिंह मुख्य भूमिका में हैंफिल्म 'बहू की बिदाई' में प्रीति शुक्ला, श्रद्धा नवल, रितेश उपाध्याय और देव सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ अमित शुक्ला, अनीता रावत, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, पुष्पेन्द्र राय, संतोष श्रीवास्तव जैसे कलाकारों का भी जलवा फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्माण अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन और MADZ मूवीज़ के बैनर से किया गया है।
Loving Newspoint? Download the app now