Next Story
Newszop

मॉर्निंग की ताजा खबर, 28 जुलाई: US में बोइंग के विमान में लगी आग, खजाना खोजने निकले चीन-रूस, भारी दबाव में फूट पड़ा चुनाव आयोग... पढ़ें अपडेट्स

Send Push
सुप्रभात...

कैसे हैं आप?

सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट पर।

> थाईलैंड और कंबोडिया के बीच आ मलेशिया में होगी शांति वार्ता

> आज लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर 16 घंटे की बहस

> ईडी ने गूगल और मेटा को समन भेजा है, जिस पर आज पेशी होगी

> राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज हाथरस में होगी सुनवाई

> आज से मध्य प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत

> राजधानी दिल्ली के मंत्रियों की संख्या सीमा को चुनौती देने वाली याचिका पर आज HC में सुनवाई

> RTI एक्ट में बदलाव और डाटा संरक्षण कानून को लेकर आज पत्रकार संगठनों से IT मंत्रालय की बैठक





image

अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. अमेरिका में बोइंग के विमान में लगी आग, उड़ान भरते समय हादसाअमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार यात्रियों को भयावह स्थिति का सामना करना पड़ा, जब डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के मुख्य लैंडिंग गियर में आग लग गई। घटना उस समय हुई, जब विमान मियामी के लिए उड़ान भर रहा था। इसके बाद रनवे पर आपातकालीन निकासी की गई, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। खबर विस्तार से



2. दुनिया के सबसे खतरनाक क्षेत्र में खजाना खोजने निकले चीन-रूसचीन और रूस का दावा है कि इस मिशन से समुद्रों की पारिस्थितिकी को समझने में मदद करेगी, जिससे जलवायु मॉडलिंग, समुद्री संसाधनों के संरक्षण और भविष्य की प्राकृतिक आपदाओं को लेकर पूर्वानुमान किया जा सकता है। खबर विस्तार से

image

3. कलिनिनग्राद पर हमला होते ही शुरू हो जाएगा परमाणु युद्ध?कलिनिनग्राद, रूस का एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक तौर पर काफी अहम हिस्सा है। ये मुख्य रूस से कटा हुआ है और पोलैंड और लिथुआनिया के बीच बाल्टिक सागर के किनारे स्थित है। यह क्षेत्र रूस की पश्चिमी सैन्य रणनीति का प्रमुख आधार रहा है और रूस ने यहां पर लंबी दूरी की मिसाइलें तैनात हैं। खबर विस्तार से



4. हरिद्वार के मनसा देवी से पहले भारत में इन मंदिरों में हुई है बड़ी भगदड़हाल के वर्षों में भारत में मंदिरों और धार्मिक समारोहों में भगदड़ की कई दुखद घटनाएं हुई हैं। ताजा घटना हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हुई, जहां भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई। खबर विस्तार से



image

5. भारी दबाव में फूट पड़ा चुनाव आयोग... SIR पर दिया नया अपडेटबिहार में एसआईआर को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। नेता तो नेता आम जनता भी परेशान दिख रही है। वहीं बढ़ते दबाव के बीच अब चुनाव आयोग सामने आया है और सबकुछ क्लियर कर दिया है। चुनाव आयोग ने अफवाह फैलाने वाले लोगों की क्लास भी लगा दी है। खबर विस्तार से

image

अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. 'अफीम' बेच रहे कोचिंग माफिया... टॉप इकनॉमिस्‍ट ने उठाए सवाल 2. हरिद्वार मनसा देवी भगदड़ में क्या अफवाहों ने ली 6 लोगों की जान! 3. लखनऊ में सिपाही की पत्नी ने लगाई फांसी, वीडियो वायरल 4. लव एंगल का जाल, ब्रेनवॉश करके जबरन कुबूल करते थे इस्लाम 5. कैलाश विजयवर्गीय की लंच पॉलिटिक्स, नहीं पहुंचे 3 दिग्गज image

अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. सहमति से सेक्स की उम्र 18 से कम होनी चाहिए? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला 2. Su-57 की जगह F-35 लड़ाकू विमान खरीदकर चौंका सकता है भारत! 3. मालदीव में पीएम मोदी का जलवा देख चीन को लगी मिर्ची 4. नया चीन या उससे भी बेहतर... भारत पर दिग्‍गज की बड़ी भविष्‍यवाणी 5. बिहार SIR के बीच कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी बड़ी डिमांड image

गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो...

Loving Newspoint? Download the app now