Next Story
Newszop

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम पर मैसेज, 14 साल की लड़की से रेप, बालिग निकले नाबालिग माने जा रहे दो लड़के

Send Push
गाजियाबाद: कक्षा नौ की छात्रा से उसके घर में रेप करने वाले चार लड़कों में से दो बालिग निकले। पहले बताया गया था कि सभी नाबालिग हैं। पुलिस ने 19 साल के दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। यह घटना पिछले रविवार को गाजियाबाद में लड़की के घर पर हुई। मुख्‍या आरोपी लड़का नाबालिग है जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



पुलिस मुख्‍य आरोपी की उम्र की भी जांच कर रही है। लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया। सूत्रों के अनुसार, कक्षा 9 की छात्रा ने मजिस्ट्रेट को बताया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। उसका बयान एक सीलबंद लिफाफे में अदालत को भेजा गया है। कथित यौन उत्पीड़न तब हुआ जब लड़की रविवार की सुबह घर पर अकेली थी। उस समय उसकी मां स्थानीय बाजार गई थी और उसके पिता काम पर गए थे। लड़की जिसे जानती थी, उस लड़के ने उसे फोन किया और घर आने के लिए कहा। लड़का अपने साथ तीन दोस्‍तों को भी ले आया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ रेप किया।



इंस्‍टाग्राम पर हुई थी मुलाकातपुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की एक लड़के से इंस्टाग्राम पर संपर्क में थी जो लड़की से मिलने के लिए उसे मैसेज भेज रहा था। रविवार को वह करीब साढ़े 11 बजे लड़की के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही लड़की ने दरवाजा खोला, वह लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ जबरदस्ती घर में घुसा और चारों ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।



मां ने लड़कों को कमरे में बंद कर दियाइस बीच, लड़की की मां बाजार से वापस आ गई और घर का दरवाजा खुला पाया। वह घर के भीतर गई और अपनी बेटी के साथ चार लड़कों को देखा। उसने बेटी को कमरे से बाहर निकाल लिया और पुलिस को बुलाने से पहले इन लड़कों को कमरे में बंद कर दिया। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस पहुंचने वाली थी, सोसाइटी के कुछ पदाधिकारी कथित तौर पर लड़की के घर पहुंचे और उन लड़कों को वहां से जाने दिया।



9वीं से 11वीं के छात्र हैं आरोपीसहायक पुलिस आयुक्त (कवि नगर) भास्कर वर्मा ने बताया कि लड़की के पिता ने उन चार लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वे लड़के कक्षा 11, 10 और 9 में पढ़ते हैं। लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

Loving Newspoint? Download the app now