Next Story
Newszop

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2025 : मेष,मिथुन और वृश्चिक राशि को चंद्राधि योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Rashifal 18 April 2025 : 18 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। दरअसल चंद्रमा आज गुरु की राशि धनु में मूल नक्षत्र से संचार करेगे। और चंद्रमा से छठे भाव में आज गुरु विराजमान रहेंगे साथ ही आज शुक्र और बुध मीन राशि में चंद्रमा से पंचम भाव में होंगे। इन स्थितियों में आज बनने वाले शुभ योग से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
​मेष राशि, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा image

मेष राशि के जातकों को आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है। चंद्रमा आपकी राशि से आज भाग्य भाव में संचार करेंगे। ऐसे में आपकी रुचि आज सामाजिक धार्मिक कार्यों में रहेगी। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और कहीं घूमने का भी प्लान बनाएंगे। आपको आज सम्मान और प्रसिद्धि भी मिलेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा और कारोबार भी अच्छा चलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को खिलाएं रोटी और गुड़।


​वृषभ राशि,अचानक ही लाभ मिल सकता है image

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर का संचार अष्टम भाव में हो रहा है जो आपके लिए अचानक से लाभ मिलने का संयोग बना रहा है। आपकी रुचि आज कामकाज से हटकर मौज मनोरंजन की ओर रहेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा और आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। आपको आज आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी हो सकता है।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।


​मिथुन राशि,अपनी चतुराई और बुद्धि से लाभ पाएंगे image

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप अपनी चतुराई और बुद्धि से भी कल काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आप कल लोगों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आज कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर सहकर्मियों से मतभेद भी हो सकता है। बड़े बुजुर्गों से आपको आज स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आप आज बच्चों की शिक्षा और उनकी खुशी के लिए उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग पाएंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।


​कर्क राशि,कामकाज में आपको सतर्क रहना होगा image

कर्क राशि के जातकों को आज का दिन संयम और सावधानी से बिताना चाहिए। आपको आज कार्यक्षेत्र में भी अधिक सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि आज आपसे कुछ ऐसी गलती हो सकती है जिससे अधिकारीगण नाराज हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज उधार और कर्ज लेनदेन से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज आपको कई घरेलू कार्यों को पूरा करना होगा। घर लोगों की आपसे अधिक उम्मीद रहेगी जिससे आपके ऊपर मानसिक दबाव भी रहेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। किसी मित्र और सगे संबंधी से मिलना हो सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आपके लिए लाभदायक होगा।


​सिंह राशि, शुभ लाभदायक दिन है image

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने का फायदा होगा। आपके सितारे कह रहे हैं कि लाभ पाने के लिए आप कोई भी गलत तरीका अपनाने से बचें नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। वैसे आज आपको संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी और आपको आज लव लाइफ में भी रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। किसी काने व्यक्ति को मीठा खिलाएं तो यह शुभ रहेगा।


​कन्या राशि,लाभदायक रहेगा दिन image

कन्या राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में भी आज तेजी रहेगी और दिन की अपेक्षा शाम का समय अधिक अनुकूल रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। माता से भी आपको आज स्नेह और सुख मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। सलाह है कि उतावलेपन में काम करने से बचें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।


​तुला राशि,लाभ मिलेगा, खर्च पर नियंत्रण रखें image

तुला राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा लेकिन मन में आपके आज कई तरह की बातें चलती रहेंगी जो आपको उलझाएगी। आर्थिक मामलों में आपको आज लाभ मिलेगा लेकिन आपको अपने खर्च पर आज नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। आप आज बच्चों के लिए और परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। किसी अच्छी खबर के मिलने से आपका मन आज आनंदित होगा। किसी मित्र या संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को सिंदूर और दूर्वा चढ़ाएं।


​वृश्चिक राशि,प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी image

आज वृश्चिक राशि से दूसरे भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर इनके लिए लाभ का सृजन कर रहा है। आप आज जोखिम लेकर भी लाभ पाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। वैसे आज किसी पुरानी बात के सामने आने से परिवार में कुछ तनाव भी हो सकता है इसलिए दबी हुई बात को उठाने से बचना चाहिए। पिता से आपको लाभ और सहयोग मिल सकता है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को आज शहद युक्त पान अर्पित करना चाहिए।


​धनु राशि,लाभ और तरक्की का संयोग बना है image

धनु राशि के जातकों को आज चंद्रमा के गोचर से खुशी और लाभ का मौका मिलेगा। आपको आज किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार व्यापार में लाभ का अच्छा संयोग बना है। वस्त्र और शौक श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातक आज विशेष रूप से लाभ पाएंगेो। आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। घर के वरिष्ठ जातकों से आपको आज मार्गदर्शन मिलेगा और आप कोई पुण्य काम भी कर सकते हैं।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।


​मकर राशि,सुख साधनों की चाहत बढ़ेगी image

मकर राशि के जातक आज अपने खर्च पर कंट्रोल रखें तो बेहतर होगा क्योंकि आज आपका मन भौतिक सुख साधनों की चाहत की ओर दौरेगा जिससे आपका धन खर्च होगा। आज आपको आलस भी खूब आएगा जिससे आप कई काम को टालने का भी प्रयास करेंगे। आपके लिए आज यात्रा का भी संयोग बना है। वैवाहिक जीवन में आज वाणी को संयमित रखना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन फायदेमंद होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें, चिंता का समाधान निकलेगा।

Loving Newspoint? Download the app now