बर्मिंघम: शुभमन गिल की दमदार बल्लेबाजी के बाद बर्मिंघम टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने मेजबान इंग्लैंड पर अपना शिकंजा कस लिया है। शुभमन गिल ने रिकॉर्ड 269 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए आकाशदीप सिंह ने कमाल का खेल दिखाते हुए इंग्लैंड के 25 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिरा दिए।
हालांकि, दिन के खेल की समाप्ति तक जो रूट और हैरी ब्रूक ने मिलकर जैसे-तैसे स्कोर को 77 रन तक पहुंचाने में सफल रहे, लेकिन इस दौरान भारतीय गेंदबाजों के आगे इन दोनों की हालत खराब रही। खास तौर से ब्रूक भारतीय गेंदबाजों से किसी तरह बचते हुए देखे गए, जिसके कारण विकेटकीपर ऋषभ पंत नाराज भी दिखे।
पंत और हैरी ब्रूक के बीच क्या हुआ था?
बर्मिंघम टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति से ठीक पहले रविंद्र जडेजा इंग्लैंड की पारी में 19वां ओवर करने आए। ब्रूक जडेजा के खिलाफ काफी असहज महसूस कर रहे थे। वहीं दिन समाप्ति का समय भी हो रहा था। ऐसे में हैरी ब्रूक हर गेंद के बाद वापस स्टांस लेने में समय ले रहे थे। वह जानबूझ कर अपना ग्ल्वस खोल रहे थे। ऐसे में ऋषभ पंत को समझ आ गया कि ब्रूक गेंदबाज के साथ माइंड गेम खेल रहे हैं।, क्योंकि जडेजा तेजी के साथ अपना ओवर खत्म कर रहे थे।
ऐसे में हैरी ब्रूक को अगली गेंद पर कैसे खेलना है उसके बारे में सोचने का बिल्कुल भी समय नहीं मिल रहा है। हैरी ब्रूक की इसी हरकत पर ऋषभ पंत ने जडेजा ने कहा कि यह सिर्फ टाइम खराब कर रहा है। जडेजा ने भी अंपायर की तरफ देखते हुए पूछा कि ब्रूक ऐसा क्यों कर रहे हैं। दरअसल ब्रूक नहीं चाहते थे कि जडेजा के बाद एक और ओवर का खेल हो। रूट और ब्रूक बस किसी तरह नाबाद पवेलियन वापस जाने की फिराक में थे।

You may also like
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: सचिन तेंदुलकर का 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
वीडियो में जाने श्री भगवती स्तोत्रम् के नियमित पाठ से कैसे दूर होते है दुःख-दरिद्रता ? घर में कभी नहीं होती धन की कमी
भारत-इंग्लैंड टेस्ट: शुभमन गिल के जादुई शतक ने भारतीय कैंप में जगाई उम्मीद
आधार से लेकर मनरेगा कार्ड तक... आखिर क्यों बिहार वोटर कार्ड जांच में नहीं चल रहे ये डॉक्यूमेंट्स, सामने आई ये चौकाने वाली सच्चाई
बागेश्वर जिले में 11 जर्जर विद्यालय चिह्नित