मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। मारुति 800 कार से पांच कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी जिलाधिकारी के आदेश पर की गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, तुर्की थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उत्पाद विभाग ने शराब की बड़ी खेप बरामद की। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने तुर्की इलाके में घेराबंदी कर एक मारुति 800 कार को रोका। जांच में कार की डिक्की से पांच कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार को जब्त कर एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान, मिली अहम जानकारियां
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी 48 वर्षीय परशुराम चौधरी के रूप में हुई है। पूछताछ में परशुराम ने कई अन्य तस्करों के बारे में भी खुलासे किए हैं। उसने यह भी बताया कि यह उसकी पहली खेप थी, जिसे वैशाली से लेकर आया था। परशुराम ने यह भी कहा कि वो पहले कभी जेल नहीं गया।
तस्करी के लिए खरीदी सेकंड हैंड कार
उत्पाद थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में तस्कर ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही शराब की तस्करी के लिए सेकंड हैंड कार खरीदी थी। इसी कार से वह तस्करी कर रहा था। हालांकि आरोपी तस्कर कार के कोई वैध कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस की लगातार कार्रवाई, शराब माफिया पर कसता शिकंजा
उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तुर्की क्षेत्र में हुई यह गिरफ्तारी उसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस अब परशुराम चौधरी की निशानदेही पर अन्य तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

You may also like
हिमाचल प्रदेश के खनियारा में तेज बहाव की चपेट में आने से कई मजदूर बहे, दो की मौत; जेपी नड्डा ने जताया दुख
त्योहारों में उल्लास बना रहे, कोई शरारत न पनपे,पर्वों पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा संदेश
पीडीए की प्रवर्तन टीम ने ध्वस्त कराया 62 बीघा जमीन पर हुआ अवैध निर्माण
आ गया है शुभ दिन! भगवन श्रीजगन्नाथ खुद आएंगे भक्तों के द्वार
आपातकाल के दौरान भारतीय लोकतंत्र पर हमला और नागरिकों के अधिकारों का हुआ हनन : प्रतिभा शुक्ला