Next Story
Newszop

आज का राशिफल 8 अप्रैल 2025 : कर्क सिंह और धनु राशि के जातकों को आज चंद्राधि योग का मिलेगा फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Rashifal 8 April 2025 : 8 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज आर्द्रा नक्षत्र से हो रहा और चंद्रमा सिंह राशि में आकर गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरु और चंद्रमा का केंद्र योग बन रहा है जबकि शुक्र और बुध के मीन राशि में होने से आज चंद्राधि योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
​मेष राशि,शुभ लाभदायक दिन रहेगा image

आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। आप आज अपने घर परिवार के लिए कोई कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और विश्वास बढेगा। जमीन जायदाद से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। जिन लोगों को नौकरी के लिए आवेदन किया है उन्हें कोई सकारात्मक और अच्छी खबर मिल सकती है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।


​वृषभ राशि,आर्थिक योजना आपकी सफल रहेगी image

वृषभ राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपको आज अपने हर काम में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में आपका उत्साह चरम रह सकता है। आप अपने प्रेमी के लिए आज का कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपकी योजना आज सफल रहेगी और आपको आज कमाई के कुछ नए मौके मिलेंगे। शेयर में निवेश करना जोखिम भरा फैसला हो सकता है। जो लोग खाने-पीने की चीजों का कारोबार करते हैं उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। शुगर के मरीजों को आज अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को आज गुड़ रोटी खिलाना शुभ रहेगा।


​मिथुन राशि, कामकाज में बहुत ही सजग रहना होगा image

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन उलझन भरा रहेगा। आपको आज अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा। आपको आज कोई नई जानकारी मिल सकती है जिससे आप हैरान रह सकते हैं। कागजी काम के मामले में आपको बहुती ही सतर्क रहना होगा बिना पढे किसी कागजात पर हस्ताक्षर न करें। वैवाहिक जीवन में आपको आज प्रेम और सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना आपके लिए लाभदायक होगा।


​कर्क राशि,धन वृद्धि के प्रयास सफल होंगे image

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा और आपकी कोई बड़ी चिंता परेशानी भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। धन वृद्धि के प्रयास सफल होंगे और आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। आपको आज अधिकारी वर्ग से कोई नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है। लव लाइफ में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री नारायण कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।


​सिंह राशि,आज कुछ नए मौके मिलेंगे image

सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। महिलाओं को आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। वाहन सुख भी आपको आज मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके व्यापार में कुछ नए बदलाव होंगे, जिसका आप फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ नए मौके मिलेंगे और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।


​कन्या राशि,आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा image

कन्या राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको अपनी क्षमता और योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा भी आज बढेगा। लेकिन प्यार के मामले में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। आज आप अपने पराक्रम और साहस के बल पर आर्थिक लाभ और सम्मान भी पाएंगे। आज व्यापार में आपकी कमाई बढेगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।


​तुला राशि,कमाई में आज वृद्धि होगी image

तुला राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ सहयोग मिलेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। आप आज अपनी लाइफ में कुछ नयापन लाने के लिए अपनी दिनचर्या और कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। होटल और रेस्तरां का काम करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। बिजनेस के मामले में आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन सलाह है कि प्रॉपर्टी के काम में आज जल्दबाजी करने से बचें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का अभिषेक दूध से करना शुभ रहेगा।


​वृश्चिक राशि, कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है image

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार को सितारे बताते हैं कि आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। व्यक्तिगत कार्यों की अपेक्षा सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप अपने व्यवहार और वाणी से वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बनाए रख पाएंगे। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक डील मिल सकती है। बिजनेस में आपको लाभ का कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। दही से आज आप भोलेनाथ का अभिषेक करें।


​धनु राशि, कोई लाभदायक अवसर प्राप्त कर सकते हैं image

धनु राशि के जातक आज अपने व्यवहार और कार्यक्षमता से उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपके अधिकारी और सहकर्मी आप पर भरोसा करेंगे और आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। जो लोग जमीन या मकान में निवेश करना चाह रहे हैं उनकी चाहत पूरी होगी। आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन का लाभ हो सकता है। अगर आप किसी बैंक या संस्था से लोन लेने की सोच रहे हैं तो इस काम में आप सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई से तालमेल बनाकर रखें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें और विष्णु मंत्र का जप करें।


​मकर राशि, रिश्तों में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा image

मकर राशि के जातक आज जीवन को बहुत ही व्यावहारिकता के साथ संभालेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए अपनी खुशी और चाहतों के साथ भी समझौता कर सकते हैं। जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी चल रही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा और रिश्तों में प्रेम और तालमेल बढेगा। कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा। अगर आप किसी कारण से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। यात्रा पर खर्च का भी संयोग बन रहा है।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद लें।

Loving Newspoint? Download the app now