Next Story
Newszop

55 साल की हसीना कर रही है 4 बच्चों के बूढ़े पापा से शादी, ग्लैमरस लुक में जवानी दिखाने में सबसे आगे हैं लॉरेन

Send Push
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 61 की उम्र में दोबारा शादी करने वाले हैं। वो 55 साल की लॉरेन सांचेज संग शादी करेंगे। बिजनेसमैन की यह दूसरी शादी होगी। पहली शादी उन्होंने मैकेंजी स्कॉट से की थी। लेकिन शादी के 25 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। अब 4 बच्चों के पापा 61 की उम्र में दोबारा दूल्हे राजा बनने वाले हैं।

जेफ बेजोस की होने वाली बीवी लॉरेन सांचेज फेमस मीडिया पर्सनैलिटी हैं। वो बेशक 55 साल की हैं। लेकिन हसीना का सुपर स्टाइलिश अंदाज देख आपके लिए नजरें तक हटा पाना मुश्किल हो जाएगा। एक से बढ़कर एक आउटफिट पहनकर लॉरेन बाकी सभी हसीनाओं को पस्त कर जाती हैं। भरोसा न हो तो आप खुद देख लीजिए उनकी फोटोज। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@laurenwsanchez, jeffbezos)
लॉरेन हमेशा ढाती हैं कहर image

लॉरेन का अंदाज आपको कभी भी एक जैसा नहीं दिखेगा। वो अपने आउटफिट कलेक्शन को सोच समझकर चुनती हैं। इस फोटो में भी हसीना ब्लेजर के नीचे वाइट टैंक टॉप पहनी नजर आ रही हैं। साथ में हसीना ने फ्लेयर्ड मैचिंग ट्राउजर पहला है। उनके आउटफिट पर ब्लैक मेटल से डीटेलिंग ऐड की गई है, जो बॉस लेडी वाले लुक को दमदार बना रही है।



आरपार दिखने वाली स्कर्ट में छाईं image

अब आप लॉरेन का ब्लैक स्कर्ट और टॉप वाला लुक देखें, जिसमें वो बहुत दिलकश दिख रही हैं। उन्होंने पतली स्ट्रैप वाला टॉप पहना है जो बॉडी फिटेड नजर आया। टॉप के साथ लॉरेन ने पहनी फ्लेयर्ड स्कर्ट, जिसपर क्रिंकल टेक्सचर बने नजर आएं। स्कर्ट ऊपर से बॉडी फिटेड भी है, जिससे हसीना का फिगर भी हाइलाइट होता नजर आया।


स्ट्रैपलेस गाउन में दिखीं हसीन image

स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर भी जलवा दिखाने में लॉरेन झिझक नहीं दिखाती हैं। वाइट कलर के गाउन में वो डीवा लग रही हैं। जिसका स्लीवलेस स्टाइल सुपरहिट नजर आया। गाउन का टॉप पोर्शन बॉडी हग है। वहीं, स्कर्ट मरमेड स्टाइल के साथ ग्लैमरस नजर आई। स्कर्ट की फ्लेयर्ड पर फेदर डीटेलिंग भी ऐड की गई है, जो लॉरेन के लुक के चार्म को डबल कर गई।



टशन दिखाने में सबसे आगे image

लॉरेन अपने सिंपल से सिंपल लुक में भी स्टाइल का तड़का लगा लेती हैं। जैसे इस फोटो में वो कई सारी पॉकेट वाला ट्राउजर पहनी दिख रही हैं। जिसके साथ उन्होंने डीप नेकलाइन वाला टॉप पहना है। और, ऊपर से कार्डिगन पहनकर टशन दिखा रही हैं। कार्डिगन के बटन को हसीना ने खुला रखा है। जिससे उनका लुक दमदार बना।


शॉर्ट ड्रेस में किया स्ले image

इस फोटो भी लॉरेन ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस पहनकर ग्लैमरस लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनकी ड्रेस का स्ट्रैप्लेस और क्रोचेट स्टाइल देखते बन रहा है। साथ ही लेस भी डीटेलिंग भी ऐड की गई है। लॉरेन का अटायर की परफेक्ट फिटिंग भी उनके फिगर को हाइलाइट कर गई। हसीना का अंदाज ऐसा है कि देख कर कोई नहीं रह पाएगा कि वो 55 साल की हैं।


रेड गाउन में भी दिखीं सुपरहिट image

लॉरेन ने यह रेड गाउन जेफ के 60 बर्थडे पार्टी पर पहना था। कस्टम गाउन मोतियों से जड़ा हुआ है। इसकी स्ट्रैप स्टाइल स्लीव्स हैं। और, डीप नेकलाइन है। साथ ही वेस्ट एरिया पर कट काउट डिजाइन भी बने हुए हैं। फ्लोर लेंथ गाउन पहनकर लॉरेन का लुक 10 आउट ऑफ 10 नजर आया। और, उनके इस लुक की इंटरनेट पर खूब चर्चा हुई थी।





लॉरेन अपने दमदार ड्रेसिंग सेंस पर दिल खोलकर पैसा बहाती हैं। तो फिर उनका लुक कैसे किसी से कमजोर नजर आ सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now