Top News
Next Story
Newszop

ब्रोकली काटते वक्त फैल जाता है कचरा? ट्राई करें ये कुकिंग हैक, टाइम के साथ मेहनत भी कम

Send Push
ब्रोकोली फूल की तरह दिखने वाली एक सब्जी है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन इसे बनाना थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। दरअसल, इसे छोटे-छोटे हिस्सों में काटते ही बहुत ज्यादा कचरा फैल जाता है। जिसके कारण 5 मिनट की कुकिंग सफाई की वजह से 15-20 मिनट का समय लग जाता है, जो बिजी शेड्यूल वाले लोगों के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं होता है।


लेकिन अब एक नया TikTok हैक सामने आया है जो आपकी इस प्रॉब्लम को हल करने का दावा करता है। ब्रिटेन की स्टेफनी @steph2302 ने ब्रोकोली को बिना काटे कुक करने का जुगाड़ खोज निकाला है। इसके लिए आपको क्या-क्या करना होगा चलिए इस आर्टिकल में आपको डिटेल से जानते हैं।
बिना चॉपिंग ऐसे कुक करें ब्रोकली image

स्टेफनी के वायरल वीडियो में वह ब्रोकली को उल्टा रखकर एक पतीले में उबालती हैं। ऐसा करते वक्त ब्रोकोली का डंठल ऊपर की होता है, जबकि ब्रोकली का मेन पार्ट उबलते पानी में डूबा हुआ होता है।(फोटो- Freepik)


वायरल हो गया हैक image

इसमें कोई दोराय नहीं कि स्टेफनी का बिना चॉपिंग ब्रोकली को कुक करने तरीका बिल्कुल नया है। आज तक शायद ही किसी ने ब्रोकली को इस तरह से पकाने के बारे में सोचा होगा। यह हैक वायरल हो चुका है। TikTok पर इस वीडियो को 13.3 मिलियन लोगों ने देखा है।

(फोटो- Freepik)


अब सीखा ब्रोकली पकाना! image

कुछ यूजर्स जिन्हें ब्रोकली की चॉपिंग बिल्कुल पसंद नहीं है, वह इस हैक को खुब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में यह लिखा ''मैं 38 साल का हूं और अब जाकर ब्रोकोली पकाने का तरीका सीखा।"

(फोटो- Freepik)


ब्रोकली पकाने के तरीके पर उठे सवाल image

इस नए तरीके से ब्रोकली को कुक करने पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट में यह कह रहे हैं, इस तरीके से ब्रोकली को पकाने से उसमें मौजूद सारे न्यूट्रिएंट्स खत्म हो सकते हैं।

(फोटो- Freepik)


कुकिंग आसान पर खत्म हो सकते हैं न्यूट्रिएंट्स image

कई लोगों ने यह भी बताया कि उबालने से ब्रोकली में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और विटामिन पानी में घुल जाते हैं, जिससे इसे खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। यह तरीका रॉस्टिंग, स्टीमिंग या ब्लांचिंग की तुलना कम फायदेमंद है। कुकिंग हर कोई अपनी सोच और समझ के अनुसार किसी भी तरीके से कर सकता है। लेकिन हेल्थ के नजरिए से इस बात को याद रखना भी जरूरी है कि कुकिंग प्रोसेस ऐसा हो, जिससे खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स खत्म न हो।

(फोटो- Freepik)

Loving Newspoint? Download the app now