नई दिल्लीः केशवपुरम इलाके में बैटरी स्टेशन पर सिगरेट पीने से दो भाइयों ने एक शख्स को मना किया। आरोप है कि शख्स नाराज हो गया और अपने साथियों को लेकर आया। फिर विकास नाम के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। विकास को गंभीर हालत में उसके भाई और पड़ोसी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
एक दंपती समेत चार आरोपियों को पकड़ा
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दंपती समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वजीरपुर निवासी नवीन (32) उसकी पत्नी मनीषा (24) लॉरेंस रोड निवासी चिराग (20) के तौर पर हुई है। चौथा आरोपी नाबालिग है।
पुलिस ने शुरू की जांच
डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि 3 जुलाई को दीपचंद बंधु अस्पताल से केशवपुरम पुलिस को एक सूचना मिली थी कि लॉरेंस रोड रामपुरा के रहने वाले विकास साहू (20) को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार दिया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची, वहां पता चला कि काफी कोशिशों के बाद भी विकास को नहीं बचाया जा सका। मृतक के शरीर पर चाकू के गहरे घाव थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विकास पर किया था चाकू से हमला
मृतक के भाई मिथलेश साहू ने बताया कि वह और विकास रामपुरा में बैटरी स्मार्ट स्टेशन पर काम करते थे। 2 जुलाई की रात लगभग 11:50 बजे वजीरपुर की जेजे कॉलोनी निवासी नवीन बैटरी बदलने के लिए आया था। वह बैटरी स्टेशन पर सिगरेट पीने लगा। जब विकास ने उसे ऐसा करने से मना किया तो नवीन ने बात नहीं मानी। दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। नवीन जाते समय दोनों भाइयों को धमकी देकर चला गया। कुछ ही देर में नवीन अपने साथ 4-5 लोगों को लेकर आया और विकास पर हमला कर दिया।

You may also like
चलती ट्रेन से गिरी महिला के बच्चों को सुरक्षित किया गया, महिला की तलाश जारी
Infinix GT 20 Pro vs OnePlus 10 Pro: कौन है गेमिंग और कैमरा का बादशाह?
ind vs eng: यशस्वी जायसवाल ने बना डाला ये खास रिकॉर्ड, सुनील गावस्कर को छोड़ा पीछे
PM Modi के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड, ये सम्मान पाने वाले पहले विदेश नेता बने
सीबीआई ने उत्तर रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर और ट्रैकमैन को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार