आजकल सेहतमंद दिन की शुरुआत करने के लिए लोग नेचुरल और घरेलू उपायों की ओर बढ़ रहे हैं। उनमें से एक बेहद आसान और असरदार उपाय है,खाली पेट गुनगुना पानी जिसमें मिलाई गई हो एक चुटकी सेल्टिक नमक यानी समुद्री नमक।यह साधारण नमक नहीं, बल्कि समुद्र के खनिजों से भरपूर ग्रे रंग का खास नमक होता है, जिसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक और आयरन जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं।
डॉ मंजरी चंद्रा, कंसलटेंट क्लिनिकल एंड फंक्शनल न्यूट्रिशन, मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम के मुताबिक सेल्टिक नमक का सेवन शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है और गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। जब दोनों को एकसाथ लिया जाता है, तो यह पाचन तंत्र को एक्टिव करता है, शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और पूरे दिन के लिए एनर्जी देता है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो थकान, कब्ज या कमजोर इम्युनिटी जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं।
अगर आप भी बिना किसी दवा के अपने शरीर को भीतर से मजबूत बनाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में सेल्टिक नमक मिलाकर पीने की आदत ज़रूर अपनाएं। यह उपाय आसान, सुरक्षित और प्राकृतिक है।(Photo credit):Canva
सेल्टिक नमक क्या है और यह खास क्यों है
सेल्टिक नमक को “सेल ग्रिस” या “ग्रे साल्ट” भी कहा जाता है, क्योंकि इसका रंग हल्का ग्रे होता है। यह नमक फ्रांस के समुद्री तटों से हाथ से इकट्ठा किया जाता है और इसमें नमी बनी रहती है, जो इसे अन्य नमकों से अलग बनाती है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन जैसे मिनरल्स इसे खास बनाते हैं। इसकी मोटी बनावट और खनिजों की अधिकता इसे सेहत के लिए और भी फायदेमंद बनाती है। यह नमक रिफाइंड नहीं होता, इसलिए यह शरीर में मिनरल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। यही कारण है कि इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।
पाचन क्रिया को करता है मजबूत
अगर सुबह-सुबह पेट साफ नहीं होता या खाना पचाने में दिक्कत होती है, तो यह उपाय आपके लिए कारगर हो सकता है। गुनगुना पानी पाचन तंत्र को जाग्रत करता है और सेल्टिक नमक उसमें मिलकर गैस्ट्रिक जूस और एंजाइम्स को एक्टिव करता है। इससे भोजन का पाचन बेहतर होता है और अपच, गैस, पेट फूलना जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। नियमित रूप से यह पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट हल्का महसूस होता है। यह उपाय पाचन क्रिया को नैचुरली बेहतर बनाता है और लंबे समय में आपके पेट को स्वस्थ रखता है।
शरीर को डिटॉक्स करता है प्राकृतिक तरीके से

सेल्टिक नमक वाला गुनगुना पानी शरीर की अंदरूनी सफाई करने में बेहद मददगार होता है। यह लीवर और किडनी को सक्रिय करता है, जिससे विषैले तत्वों का बाहर निकलना आसान हो जाता है। साथ ही यह शरीर को ज्यादा पसीना और यूरिन के जरिए डिटॉक्स करता है। जब शरीर के अंदर से साफ़ होता है, तो त्वचा निखरती है, ऊर्जा बढ़ती है और मानसिक स्पष्टता भी आती है। यह उपाय खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो डेली डाइट में बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड या तली-भुनी चीजें खाते हैं।
Monika (96)
थकान और कमजोरी को दूर करता है
दिन की शुरुआत अगर सही तरीके से हो, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। सेल्टिक नमक और गुनगुने पानी का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखता है, मसल्स में ऐंठन नहीं होने देता और जरूरी मिनरल्स की पूर्ति करता है। इससे शरीर में ताजगी बनी रहती है और थकान महसूस नहीं होती। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए असरदार है जो सुबह-सुबह जल्दी उठकर काम या वर्कआउट करते हैं। यह उपाय शरीर की नैचुरल एनर्जी को बनाए रखता है और दिमाग को भी सतर्क रखता है।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है । यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
समर वेकेशन में जयपुर घूमने का प्लान है? वीडियो में जानिए ठहरने के लिए शहर के बेस्ट लोकेशन पर स्थित ये टॉप होटल्स
हिसार : समाज की उन्नति में महिलाओं का अमूल्य योगदान : रितु सुनेजा
झज्जर : हुड्डा ने शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लिया भाग
हिसार : 651 अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ श्याम महोत्सव प्रारंभ
दिनदहाड़े आदिवासी युवती से गैंगरेप, एक आरोपित गिरफ्तार