बर्मिंघम: राशिद खान टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज हैं। सिर्फ 26 साल की उम्र में वह सभी दिग्गज खिलाड़ियों से आगे निकल चुके हैं। हालांकि राशिद के प्रदर्शन में पिछले कुछ समय में गिरावट देखी गई है। 2023 विश्व कप के बाद उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी। वापसी के बाद से राशिद में पहली वाली बात नहीं दिखी। आईपीएल 2017 से 2023 के बीच हर सीजन उन्होंने 17 या उससे ज्यादा विकेट लिए। लेकिन 2024 और 2025 सीजन मिलाकर उन्हें 19 विकेट मिले। इन दो सीजन में उनकी इकोनॉमी और एवरेज भी सबसे खराब रही। अभी राशिद द हंड्रेड में खेल रहे हैं और यहां उन्होंने अपने करियर का सबसे महंगा स्पेल डाला।
राशिद को 59 रन पड़ गए
लेग स्पिनर राशिद खान ओवल इंविंसिबल्स का हिस्सा हैं। बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ मैच में उन्होंने सिर्फ 20 गेंद पर 59 रन खर्च कर दिए। यह टी20 क्रिकेट में उनका सबसे महंगा स्पेल है। इसके साथ ही द हंड्रेड में भी कभी किसी गेंदबाज ने एक स्पेल में इतने रन नहीं दिए थे। द हंड्रेड के रिकॉर्ड को टी20 में जोड़ा जाता है। इस दौरान उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में ही आरसीबी के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 54 रन दिए थे। 2023 में केकेआर के खिलाफ मैच में भी उन्हें 54 रन पड़े थे।
आखिरी 5 गेंद पर 28 रन
राशिद खान को उनकी आखिरी 5 गेंद पर 28 रन पड़े। विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने पहली गेंद पर चौका मारने के बाद लगातार 4 छक्के मारे। जो क्लार्क ने दो छक्के लगाए तो विल स्मीड के बल्ले से एक छक्का निकला। मैच में ओवल ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 180 रन बनाए थे। डोनोवन फेरेरा ने 29 गेंद पर 63 रन मारे थे। दो गेंद रहते बर्मिंघम ने मैच को अपने नाम कर लिया। लिविंगस्टोन ने 27 गेंद पर नाबाद 69 रन बनाए। विल स्मीड ने भी 29 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली।
राशिद पर भारी पड़ते हैं लिविंगस्टोन
यह पहला मौका नहीं है जब लियाम लिविंगस्टोन ने राशिद खान की कुटाई की है। आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए खेलते हुए एक मुकाबले में राशिद के खिलाफ उन्होंने 5 छक्के मारे थे। टी20 में राशिद के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 200 का है। 98 गेंद पर लिविंगस्टोन ने 196 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 21 छक्के निकले हैं। राशिद ने उन्हें चार बार आउट भी किया है।

You may also like
कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग कैल्शियम काˈ सबसे बड़ा स्त्रोत और नपुंसकता की सबसे अच्छी है ये दवा
Harley-Davidson X440: भारत में लॉन्च हुआ दमदार 440cc क्रूजर, उठाएं प्रीमियम बाइकिंग का मजा
सुहागरात मनाई, फिर दूल्हे को कमरे में किया बंद… भागने के लिए बालकनी से कूदी दुल्हन, तुड़वा बैठी दोनों पैर, अस्पताल में खुला चौंकाने वाला राज
Oppo Reno13 Pro 5G: प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Joe Clarke के काल बने Rashid Khan, डाइव करके पकड़ा भयंकर बवाल कैच; देखें VIDEO