नई दिल्ली : भारत में चॉकलेट की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। पिछले साल जून से इस साल जून के दौरान भारत ने करीब $138.37 मिलियन मूल्य की चॉकलेट का आयात किया। भारत में खासकर लक्जमबर्ग और स्विट्जरलैंड से चॉकलेट का आयात करता है। लेकिन दुनिया में चॉकलेट एक्सपोर्ट के मामले में ये देश बहुत पीछे हैं। चॉकलेट एक्सपोर्ट करने के मामले में यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी जर्मनी पहले नंबर पर है। ग्लोबल एक्सपोर्ट में उसकी हिस्सेदारी 16.7 फीसदी है। इस लिस्ट में टॉप 10 देशों में से 8 यूरोप के हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा चॉकलेट एक्सपोर्ट करने के मामले में जर्मनी के उसके बाद बेल्जियम दूसरे नंबर पर है। ग्लोबल एक्सपोर्ट में इसकी हिस्सेदारी 9 फीसदी है। इसके बाद इटली (7.3%), पोलैंड (7.1%), नीदरलैंड (6.3%), कनाडा (5.9%), अमेरिका (5.1%), फ्रांस (4.3%) और यूके (3%) का नंबर है। इस लिस्ट में स्विट्जरलैंड दसवें नंबर पर है। ग्लोबल चॉकलेट एक्सपोर्ट में उसकी हिस्सेदारी 2.7% है। तुर्की, स्पेन, रूस, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, चीन, मलेशिया, आयरलैंड, बुल्गारिया और क्रोएशिया भी चॉकलेट का एक्सपोर्ट करते हैं। इन देशों को छोड़कर बाकी दुनिया की हिस्सेदारी 18.7% है।
भारत का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट
पिछले साल जून से इस साल जून के दौरान भारत ने चॉकलेट का सबसे ज्यादा आयात लक्जमबर्ग से किया। इस देश से $32.13 मिलियन का चॉकलेट आयात किया गया था। इस दौरान भारत ने सिंगापुर ($29.34 मिलियन, स्विट्जरलैंड ($21.84 मिलियन), तुर्की ($15.79 मिलियन) और नीदरलैंड ($8.29 मिलियन) से भी चॉकलेट का आयात किया। भारत चॉकलेट का आयात करने के साथ-साथ इसका एक्सपोर्ट भी करता है। भारत ने हाल में $181.3 मिलियन वैल्यू की चॉकलेट एक्सपोर्ट की है। भारत से यूएई, इंडोनेशिया, नेपाल, ब्राजील और तुर्की को चॉकलेट का एक्सपोर्ट होता है।

🍫 The World’s Biggest Chocolate Exporters
— World of Statistics (@stats_feed) November 10, 2025
Share of Global Exports:
🇩🇪 Germany: 16.7%
🇧🇪 Belgium: 9.0%
🇮🇹 Italy: 7.3%
🇵🇱 Poland: 7.1%
🇳🇱 Netherlands: 6.3%
🇨🇦 Canada: 5.9%
🇺🇸 U.S.: 5.1%
🇫🇷 France: 4.3%
🇬🇧 UK: 3.0%
🇨🇭 Switzerland: 2.7%
🇹🇷 Türkiye: 2.5%
🇪🇸 Spain: 1.9%
🇷🇺 Russia:…
भारत का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट
पिछले साल जून से इस साल जून के दौरान भारत ने चॉकलेट का सबसे ज्यादा आयात लक्जमबर्ग से किया। इस देश से $32.13 मिलियन का चॉकलेट आयात किया गया था। इस दौरान भारत ने सिंगापुर ($29.34 मिलियन, स्विट्जरलैंड ($21.84 मिलियन), तुर्की ($15.79 मिलियन) और नीदरलैंड ($8.29 मिलियन) से भी चॉकलेट का आयात किया। भारत चॉकलेट का आयात करने के साथ-साथ इसका एक्सपोर्ट भी करता है। भारत ने हाल में $181.3 मिलियन वैल्यू की चॉकलेट एक्सपोर्ट की है। भारत से यूएई, इंडोनेशिया, नेपाल, ब्राजील और तुर्की को चॉकलेट का एक्सपोर्ट होता है।
You may also like

Delhi News: दिल्ली को फिर से डराने की कोशिश, इस फेमस इलाके में कार में 'आरडीएक्स' होने की सूचना से मचा हड़कंप

'कई किमी तक सुनाई दी गोलियों की आवाज', प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- जवानों ने कैसे किया 6 नक्सलियों को एनकाउंटर

छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़ के बाद एक माओवादी हिरासत में लिया गया (लीड-1)

बड़े धमाके की थी प्लानिंग... लाल किला ब्लास्ट का सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन, गृह मंत्रालय ने बताया आतंकी संगठन का नाम

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार