चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस से गठबंधन पर बात नहीं बनने के बाद आम आदमी पार्टी ने 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। साल 2019 के हरियाणा चुनावों में आप ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। इस बार पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में NOTA से भी कम वोट पाने वाली केजरीवाल की पार्टी अबकी बार अपना खेल बना नहीं तो बहुतों का बिगाड़ जरूर सकती है? आम आदमी पार्टी ने अपनी लिस्ट में महिलाओं, दलित, पंजाबी और जाट सबको टिकट दिए हैं। बता दें कि 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में एक चरण में ही पांच अक्टूबर को मतदान होना है। सभी के नतीजे एक साथ आठ अक्टूबर को सामने आएंगे। आप उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट पिछली बार एक भी सीट जीत नहीं पाई थी आप2019 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी 90 में से सिर्फ 46 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं। इस चुनाव में वो एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। वहीं कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बीजेपी 40 सीटें जीतकर जेजेपी और निर्दलियों की मदद से सरकार बनाई थी। इस बार लोकसभा चुनावों में आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। लेकिन इस चुनाव में भी आप के हाथ हार ही लगी।
Top News
Next Story
Haryana Aap Candidates List 2024: 2019 में 46 सीटों पर लड़े मिले नोटा से भी कम वोट, इस बार 'आप' ने 90 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट
Send Push