नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में कथित रूप से बीड़ी देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को चाकू मारने को लेकर 16 साल के एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई जब आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम को नोएडा लिंक रोड पर झाड़ियों के पास कुत्तों का एक झुंड नजर आया।
पुलिस ने बताया कि जांच करने पर टीम को एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला, जिसके पेट और छाती पर चाकू के घाव थे। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी कृष्ण साहनी के रूप में हुई जिसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। गनीमत यह थी कि समय पर उपचार मिलने पर उसकी जान बच गई।
होश में आने पर साहनी ने पुलिस को बताया कि एक लड़के ने बीड़ी देने से इनकार करने पर उस पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर किशोर ने उस पर कई बार चाकू से वार किया और भागने से पहले उसे झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी लड़के को संजय लेक गार्डन से गिरफ्तार किया, जहां वह सो रहा था। अधिकारी का कहना है कि लड़के के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान, लड़के ने खुलासा किया कि उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और नशे का आदी है। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय वह गांजे के नशे में था। साहनी से बहस के बाद, वह अपने घर से चाकू लाया और जान से मारने के इरादे से उस पर हमला कर दिया।

You may also like

शेयर बाजार में तेजी का अनुमान, गोल्डमैन और HSBC ने दी 'ओवरवेट' रेटिंग, क्या लौटेंगे FIIs?

सूर्या हाफ मैराथन में साढ़े सात हजार धावक लेंगे हिस्सा, भारतीय सेना कर रही आयोजन

हिंदुस्तान जिंक ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सशक्त किए 10 लाख से अधिक युवा, 5 वर्षों में बदली ग्रामीण शिक्षा की तस्वीर

राजगढ़ः महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच शुरु

राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: 544 किलो डोडा-पोस्त के साथ स्कॉर्पियो जब्त, 20 किलोमीटर तक चला पीछा