नई दिल्लीः दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद कई गाड़ियों में आग लग गई और कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा से मामले की जानकारी ली। इससे पहले, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि आज शाम लगभग 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और ब्लास्ट के बाद आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
कौन हैं दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचाआइए जानते हैं कौन हैं दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा जिनसे गृह मंत्री अमित शाह हर पल ले रहे जानकारी। सतीश गोलचा गुजरात कैडर के 1992 बैच के एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं, जिनके पास पुलिस सेवा का 32 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं और अपने करियर में परिचालन एवं प्रशासनिक दोनों स्तरों पर उत्कृष्ट कार्य के लिए जाने जाते हैं।
दिल्ली में संभाले कई अहम पदसतीश गोलचा ने दिल्ली पुलिस में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान कई अहम पद संभाले हैं। इनमें उत्तर-पश्चिम, मध्य-पश्चिम जैसे जिलों के डीसीपी (DCP) पद के साथ-साथ स्पेशल सेल, ट्रैफिक और विजिलेंस यूनिट्स में भी सेवाएं दी हैं।
राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानितदिल्ली के बाहर भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है। फरवरी 2022 से जून 2023 तक वे अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) रहे। विशेष पुलिस आयुक्त (Special CP) के रूप में उन्होंने विजिलेंस, इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW), स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, लॉ एंड ऑर्डर, इंटेलिजेंस और प्रिज़न्स जैसी अहम इकाइयों का नेतृत्व किया है। वर्तमान में सतीश गोलचा दिल्ली के पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police, Delhi) के पद पर कार्यरत हैं। उत्कृष्ट सेवा और प्रशासनिक दक्षता के लिए उन्हें वर्ष 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Police Medal for Distinguished Service) से सम्मानित किया गया था।

You may also like

'मैं वैसा इंसान नहीं जो अपने स्वार्थ के लिए धर्म बदल ले', दूसरी शादी के लिए इस्लाम अपनाने पर बोले थे धर्मेंद्र

सम्राट राणा ने ISFF वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर पदक से चूकीं

वो जिंदा भी हैं या नहीं... दिल्ली ब्लास्ट के बाद अस्पताल में अपनों की तलाश में भटकते नजर आए परिजन, मृतकों में से सिर्फ 2 की हो सकी पहचान

Delhi Blast: दिल्ली धमाके को लेकर आज गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग, जान लीजिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

उबकाई रोकनेˈ का यह प्राकृतिक तरीका हर व्यक्ति को पता होना चाहिए, मिनटों में होता है लाभ﹒