अगली ख़बर
Newszop

इस एक्टर के मुंह पर महिला ने सरेआम मारी थी चप्पल, बिगड़े हालात तो पुलिस ने किया बचाव, बनाया था यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

Send Push
भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे हीरे रहे हैं, जिन्होंने हीरो और विलेन के रोल में दुनियाभर में चमक बिखेरी। एक कलाकार तो ऐसा रहा, जिसने ऐसा कारनामा किया था कि वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया था। उसका नाम 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया था। यह एक्टर खूब रईस परिवार से आता था, फिर भी मुंबई आने पर इसने एक्टर बनने के लिए खूब स्ट्रगल किया और अपनी मेहनत से पैसे कमाए। जानते हैं कि यह एक्टर कौन है?

इस एक्टर ने वैसे तो अपने करियर में पॉजिटिव रोल भी किए थे, पर विलेन के किरदार ने इसे भारतीय सिनेमा के क्लासिक विलेन्स की फेहरिस्त में ला खड़ा किया। हालांकि, इसी के कारण एक्टर को एक बार दो महिलाओं ने चप्पल से पीट दिया था। तब पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा था।

image
ये थे ओमकार नाथ धर, बनाया था यह वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये थे एक्टर जीवन, जो मशहूर एक्टर किरण कुमार के पिता थे। जीवन का असली नाम ओमकार नाथ धर था। वह 60, 70 और 80 के दशक के पॉपुलर विलेन्स में से एक थे। फिल्मों में विलेन के रोल के अलावा उन्होंने स्क्रीन पर नारद मुनि का किरदार निभाया था। यह किरदार जीवन ने 61 बार निभाया था, जो एक रिकॉर्ड था। इसी कारण जीवन का नाम 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया।


दादा नहीं चाहते थे पोता बने एक्टर, घर से भागे, बचपन में हो गई थी मां-बाप की मौत
हालांकि, जीवन का एक्टर बनने का सफर आसान नहीं था। उनके दादा नहीं चाहते थे कि बेटा एक्टर बने। जीवन के दादा गर्वनर थे, और उनके परिवार की गिनती रसूखवाले परिवार में होती थी। ऐसे परिवार का बेटा होने के नाते, तब किसी को भी जीवन का फिल्मों में काम करना स्वीकार नहीं था, पर जीवन ने ठान लिया था कि एक्टर ही बनना है। इसलिए वह 18 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई चले गए। तब उनकी जेब में सिर्फ 26 रुपये थे। वहीं मां की मौत जीवन को जन्म देते वक्त हो गई थी, जबकि पिता के निधन के वक्त जीवन सिर्फ तीन साल के थे।

image
विलेन के रोल कर बटोरी पॉपुलैरिटी, महिला ने चप्पल मुंह पर दे मारी
जीवन जब फिल्मों में आए तो छा गए। उन्होंने अपने पांच दशक से भी लंबे करियर में सैंकड़ों फिल्में कीं, पर आज भी उन्हें नारद मुनि और विलेन के किरदारों के लिए जाना जाता है। एक बार तो ऐसा हुआ था कि विलेन बनने के लिए जीवन की कुछ महिलाओं ने पिटाई कर दी थी। दरअसल, एक बार वह एक कार्यक्रम के लिए मुंबई से बाहर गए थे। जैसे ही वह ट्रेन से उतरे, एक महिला ने अपनी चप्पल उनके चेहरे पर दे मारी। एक और महिला ने भी हाथ में चप्पल पकड़ी हुई थी और फेंक दी। स्थिति बेकाबू हो गई थी और तब पुलिस को बचाव करना पड़ा था।

साल 1987 में हो गया निधन
जीवन का साल 1987 में 71 साल की उम्र में निधन हो गया। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं, पर उनके निभाए किरदार और दी हिट फिल्में हमेशा उन्हें जिंदा रखेंगी।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें