सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्यार पाने के लिए एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को तोड़ दिया गया। दरअसल, एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम प्रसंग इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। वे एक-दूसरे का दामन थामकर जिंदगी गुजारने निकल पड़े। उनके प्यार में परिवार वाले बाधा न बने, इसलिए समधी-समधन दोनों घर से फरार हो गए। पति ने इस मामले में कहा कि वह बाहर रहता था। पहले शक हुआ और सुधारने का मौका दिया। फिलहाल समधी-समधन का कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्ते हो रहे तार-तारयूपी में पति-पत्नी के बीच प्रेमी, सास-दामाद जैसे मामले सामने आए हैं। इन मामलों में प्यार की खातिर रिश्तों की मर्यादा भी नहीं रखे जाने की बात सामने आई है। कोई किसी के साथ भागने को तैयार है। प्यार की खातिर किसी भी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। अब ऐसा ही मामला बदायूं से सामने आया है। अलीगढ़ में जैसा मामला सामने आया है, लगभग उसी तर्ज पर यह भी केस खासा गरमाया हुआ है। फर्क सिर्फ इतना है कि अलीगढ़ में सास-दामाद के साथ फरार हो गई थी। बदायूं में समधन अपने समधी के साथ फरार हुई है। क्या है पूरा मामला?दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सुनील ने अपनी बेटी की शादी 2022 में बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शैलेंद्र के बेटे के साथ की थी। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी ममता के साथ 2002 में हुई थी, जिसे दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी 2022 में की थी। वह अक्सर ट्रक चलाने के कारण बाहर रहता था। पत्नी के बताने पर पैसा उसको देता रहता था।इसी दौरान समधी शैलेंद्र का घर में आना-जाना शुरू हो गया। पत्नी ममता के साथ उसके संबंध हो गए। ममता शैलेंद्र के साथ फरार हो गई है। अब इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। वह लंबे रूट पर ट्रक चालने का काम करता है। पति ने दर्ज कराई शिकायतपुलिस में दर्ज कराई शिकायत में पति ने कहा कि मैं पत्नी को समय पर पैसे भेजता रहता था। पीठ पीछे मेरी पत्नी मेरी बेटी के ससुर (समधी) को बुलाती थी और रंगरलियां मनाती थी। अभी उसने अपने समधी को बुलाया। उसके साथ फरार हो गई। वह घर में रखा सारा जेवर और रुपया लेकर फरार हो गई है। बेटे ने भी लगाया आरोपइस मामले में महिला के बेटे का कहना है कि मेरे पापा घर पर नहीं रहते थे। मम्मी हर तीसरे दिन समधी को बुलाती थीं। घर में उसी के साथ रहती थीं। हम लोगों को दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था। वह अपने समधी के साथ एक टेंपो में बैठकर फरार हो गई। इस मामले में पड़ोसियों का कहना है कि महिला का पति ट्रक चलाता है। वह महीने में एक-दो बार घर आता था। महिला इसी बात का फायदा उठाती थी। अपने समाधि को घर में अक्सर बुलाती थी।पड़ोसियों ने कहा कि मोहल्ले वालों को इसलिए कोई आपत्ति नहीं थी, क्योंकि वह रिश्तेदार था। हालांकि, वह रात के 12:00 बजे अक्सर घर आता था और सुबह जल्दी निकल जाता था। महिला को भी वही लेकर गया है। पुलिस ने दी जानकारीसमधी-समधन के फरार होने के मामले में सीओ दातागंज का कहना है कि कल एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी। इस पूरे प्रकरण में जानकारी ली जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि समधी-समधन कहां फरार हुए, इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
You may also like
राजौरी में जन औषधि केंद्र बना लोगों की जीवन रेखा, रोजाना 600 से ज्यादा मरीज उठा रहे लाभ
सरकार बनी परिवार : पीएम मोदी की पहल, सच हो गया सपनों का महल
उद्धव ने राज ठाकरे को शिवसेना से निकालने के लिए किया मजबूर : शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के
मुर्शिदाबाद हिंसा : भाजपा ने बंगाल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- हिंदुओं को अपनी रक्षा करने की जरूरत
IPL 2025: RR बनाम LSG मैच के टाॅप-3 मोमेंट्स पर डालिए एक नजर