अगली ख़बर
Newszop

Chhath Puja 2025 Arghya Time: छठ पूजा सूर्य को अर्घ्य देने का समय, जानें आपके शहर में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय

Send Push
Chhath Puja Arghya Time 2025: छठ आस्था का महापर्व है जो चार दिनों तक मनाया जाता है। छठ के तीसरे दिन अस्तगामी यानी डूबते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। जबकि छठ के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। तीसरे दिन जब सूर्य अस्त होता है तो सभी भक्त छठी मैया और सूर्यदेव को धन्यवाद देते हुए अपनी संतान की रक्षा और उन्नति की कामना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि छठ महापर्व के दौरान जो कोई भी डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य देने का जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मकता को दर्शाता है। आइए जानते हैं आपकी शहर में कब दिया जाएगा उगते सूर्य और डूबता सूर्य को छठ का अर्घ्य।

छठ पूजा 2025 अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने का समय ( Chhath 2025 Sandhya Arag Dene ka Samay)छठ के तीसरे दिन यानी 27 अक्टूबर को शाम के समय अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जानें आज सूर्यास्त का समय शहर के अनुसार।

छठ पूजा सूर्यास्त का समय 27 अक्टूबर 2025

छठ पूजा 2025 : 28 नवंबर उगते सूर्य को अर्घ्य देना का समय (Chhath 2025 Subah Arag Dene ka Samay)छठ पर्व के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे ऊषा अर्घ्य भी कहा जाता है। छठ का आखिरी दिन 28 अक्टूबर को है इसी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जानें आपके शहर में कब होगा सूर्योदय।

छठ पूजा 2025 शहर में सूर्योदय का समय 28 अक्टूबर 2025
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें