फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। यह घटना भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई। घुसपैठिये ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। वह ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद बीएसएफ ने उसे गोली मार दी। घुसपैठिये की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिरोजपुर के जिला अस्पताल में घुसपैठिये का शव रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि घुसपैठिये का मकसद क्या था। BSF ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। जवानों ने रुकने को कहायह घटना फिरोजपुर के ममदोट सेक्टर में लक्खा सिंह वाला चौकी के पास हुई। बीएसएफ के जवानों ने 7-8 मई की रात को यह कार्रवाई की। तड़के करीब 2:30 बजे गश्त कर रहे जवानों को बॉर्डर पिलर नंबर 207/1 के पास कुछ हलचल दिखाई दी। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति पाकिस्तानी क्षेत्र से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा है। BSF जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद जवानों ने उसे गोली मार दी। तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। काले रंग की सलवार कमीज पहनी थीसिविल अस्पताल फिरोजपुर की CMO डॉ. राजविंद्र कौर ने बताया कि शव की पहचान करने के लिए 72 घंटे का समय है। इसके बाद बीएसएफ आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला BSF देख रही है, इसलिए वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सकतीं। पुलिस के अनुसार, घुसपैठिये ने काले रंग की सलवार कमीज पहनी थी। उसने ऊपर से हाफ बाजू की जैकेट भी पहनी हुई थी। बुलेट प्रफ जैकेट बहुत मैली थी। उसके गले में मनकों की माला भी थी। घुसपैठिये के नाखून काफी बढ़े हुए थे और शरीर कमजोर लग रहा था।
You may also like
ऑपरेशन चक्र-V: सीबीआई ने 8 राज्यों में 42 ठिकानों पर की छापेमारी, 5 गिरफ्तार
महिला का फांसी पर लटका मिला शव,पति व सास पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
जींद : भाभी की हत्या का आरोपित देवर रिमांड पर
मौसेरे भाई ने ही कुल्हाड़ी से की थी युवती की हत्या, गिरफ्तार
झज्जर : शिकायतकर्ता ही निकला 30 लाख की लूट का मास्टरमाइंड