अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को हल्की-हल्की धूप निकल आई थी। जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी था। रुक रुक कर बारिश होने से बदली छाई रहती थी। पूरा-पूरा दिन धूप के दीदार नहीं होते थे। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में भी लगातार कमी आती जा रही थी, लेकिन अब मौसम फिर से बदलने जा रहा है।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में भी बढोतरी हो सकती है। हालांकि अब धीरे-धीरे रातें ठीक-ठाक ठंडी होने शुरू हो सकती है।
2 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश व तेज हवा चलने की उम्मीद नहीं है। इसी तरह 3 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
वहीं 4 नवंबर को मौसम फिर से बदल जायेगा। मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने के संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार भी जताए गए हैं। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
वहीं 5, 6 और 7 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस तरह प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के समय ठीकठाक धूप निकल सकती है। जबकि रात में हल्की ठंड का असर दिखाई पड़ सकता है। वहीं प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश और बदली छाई रहने के कारण तापमान में भी कमी आ गई थी।
1 नवंबर को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30℃ से नीचे आ गया है। बलिया में सबसे कम 24℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि मुजफ्फरनगर में सबसे कम 17.1℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

You may also like

अमेरिका की वजह से बांग्लादेश खरीद रहा चीनी SY-400 बैलिस्टिक मिसाइल, बाइडेन-कमला हैरिस की साजिश का दिख रहा असर

BSF Vacancy 2025: बंद होने वाले हैं बीएसएफ कॉन्स्टेबल भर्ती के आवेदन, 10वीं पास को ₹69100 तक मिलेगी सैलरी

260 रुपये चोरी मामले में टकसाल कर्मचारी को राहत नहीं, कोर्ट ने कहा- इसका देश की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर

3 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

फैमिली बिजनेस बन गया है...राहुल, प्रियंका का नाम लेकर थरूर का परिवारवाद पर सीधा हमला