Next Story
Newszop

युवराज सिंह ने बेटे के जन्म पर जहीर खान और सागरिका घाटगे को बधाई दी, साथ में डरा भी दिया

Send Push
नई दिल्ली: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने बेटे को जन्म दिया है। दंपति ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की। उन्होंने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। जहीर और सागरिका ने एक प्यारी सी पारिवारिक तस्वीर भी शेयर की है। 2016 में युवराज सिंह और हेजल कीच सिंह की शादी के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। उन्होंने 2017 में शादी की थी। युवराज सिंह ने बधाई दीयुवराज सिंह और जहीर खान ने एक ही मैच में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। दोनों ही दोस्ती काफी पक्की है। पिता बनने के बाद युवी ने जहीर को सोशल मीडिया पर बधाई देने के साथ डरा दिया। युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, 'कुछ खुशियां तो सितारों में लिखी होती हैं। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, फतेहसिंह खान - सबसे अद्भुत माता-पिता जैक और सागु के घर। तुम्हारे आने से हमारे दिल ऐसे भर गए हैं जिसे शब्दों में कभी बयां नहीं किया जा सकता। नई शुरुआत और उस तरह के प्यार के लिए जो समय के साथ ही बढ़ता है। बिना नींद वाली रातों में तुम्हारा स्वागत है।' सागरिका ने शेयर की फोटोबेटे के जन्म की जानकारी देते हुए चक दे इंडिया फिल्म में काम कर चुके सागरिका घाटगे ने अपनी पोस्ट में लिखा-प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ, हम अपने बेबी बॉय फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं। फोटो में जहीर खान बच्चे को गोद में लिए हुए हैं। सागरिका घाटगे ने जहीर के कंधे पर हाथ रखा है। दोनों बहुत खुश दिख रहे हैं। जहीर और सागरिका को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। युवराज सिंह के अलावा भी कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जहीर खान अभी आईपीएल 2025 में बिजी हैं। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।
Loving Newspoint? Download the app now