हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी की सारी रस्मों के बाद जूता चुराई में साली ने जीजा से ऐसी डिमांड कर दी, जिससे दूल्हा गुस्सा हो गया और दुल्हन के ही सामने अंगूठी और माला फेंक कर चला गया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। बिना दुल्हन के ही बारात मथुरा लौट गई।
7 नवंबर को हाथरस जिले के सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में मथुरा के सुरीर क्षेत्र से बारात आई थी। बारात की खूब खातिरदारी की गई और शादी की सारी रस्में शुरू हुईं। जूता चुराई के दौरान दुल्हन की बहन यानी साली ने दूल्हे से पांच हजार रुपये नेग मांग लिए। इस पर दूल्हा पांच सौ रुपये देने पर अड़ा रहा। काफी देर तक नेग को लेकर बातचीत चलती रही। आखिर में दूल्हा गुस्सा होकर दुल्हन के सामने अंगूठी और माला फेंक कर चला गया। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन के शादी के इनकार की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, तो परिजन उसको मनाने में जुट गए। काफी कोशिश के बाद भी दुल्हन ने किसी की नहीं सुनी। जब दुल्हन नहीं मानी तो दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। शादी की दावत और खर्च का भुगतान किया गया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात मथुरा लौट गई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

You may also like

सुबह-सुबह उठतेˈ ही ब्रश करने की गलती कर रहे हैं आप भी? एक्सपर्ट ने बताया क्यों ये आपके दांतों के लिए है खतरनाक﹒

बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, मां घायल

ऑटो मेंˈ लाखो रुपये से भरा बेग भूल गया था यात्री, फिर ऑटो वाले नो जो किया जान कर यकीन न होगा﹒

Gaya Voting Live: गयाजी सीट पर जीत के लिए बीजेपी के प्रेम कुमार 9वीं बार मैदान में, जनसुराज और कांग्रेस को हरा पाएंगे?

दांतों कीˈ सफेदी लौटानी है तो आज़माएं ये 4 देसी नुस्खे इतना चमकेंगे कि आईना भी शर्मा जाएगा﹒