प्रणित ने फरहाना पर लगाया लव एंगल का आरोप, भड़कीं और बोलीं- डूब के मर
बाद में प्रणित और फरहाना की लड़ाई हो जाती है। फरहाना कुछ ऐसी बातें बोलती हैं कि प्रणित को बुरा लगता है। वह फरहाना से कहते हैं कि तुझे यही करना है? एक तो तू झगड़े करती है या फिर खुद का लव एंगल ढूंढती है। फरहाना बोलती हैं कि मुझे लव एंगल की जरूरत नहीं है। मुझे जिससे झगड़ना है उससे झगड़ूंगी। फरहाना फिर प्रणित के लिए कहती हैं- डूब के मर। प्रणित बोलते हैं कि फरहाना का बसीर के साथ लव एंगल था। यह सुनकर फरहाना बोलती हैं कि तेरे दिमाग में चोट है। मेरे को यहां सरवाइव करने के लिए लव एंगल की जरूरत नहीं है।
Tomorrow Episode Promo: Farrhana Bhatt vs Pranit More 😱 pic.twitter.com/HQSAE0D929
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 29, 2025
बिग बॉस ने घरवालों को असेंबली रूम में बुलाया
बिग बॉस सभी घरवालों को असेंबली रूम में बुलाते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि कैप्टेंसी की दावेदारी वाले टास्क में दो जोड़ियों के बीच टाई हुआ, इसलिए घरवालों की सरकार से फैसला किया जाएगा। बिग बॉस दोनों जोड़ियों- गौरव, मालती और प्रणित-शहबाज को असेंबली रूम से बाहर निकाल देते हैं।
Tomorrow Episode Promo: Captaincy Contenders. And Tanya Mittal wears Amaal Mallik sweater. #BiggBoss19 pic.twitter.com/7IdNlv5gNg
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 29, 2025
प्रणित और शहबाज बने कैप्टेंसी के दावेदार, गौरव और मालती हारे
घरवालों को क्यू कार्ड पर उस जोड़ी का नाम लिखना होगा, जिसे वो कैप्टेंसी के दावेदार बनाना चाहते हैं। सभी नाम लिखते हैं। कुनिका, नीलम, तान्या और अमल कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए शहबाज और प्रणित का नाम लेते हैं। वहीं अभिषेक, मृदुल और अशनूर- गौरव और मालती का नाम लेती हैं। गौरव और मालती को 3 और शहबाज-प्रणित की जोड़ी को चार वोट मिलते हैं। फरहाना भी शहबाज और प्रणित को वोट देती हैं और इस तरह घरवालों की सरकार के फैसले के आधार पर शहबाज और प्रणित की जोड़ी को कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं।
तान्या ने पहना अमल का स्वेटर, गौरव और मृदुल ने ली चुटकी
Tanya ne pehen liya Amaal ka sweater kya iske baad badh jaayega unke aur Malti ke beech tashan ka meter? 🫣😂
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 30, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now: https://t.co/wpGGfH0z0T pic.twitter.com/JCokNMYrND
उधर, फरहाना चुपके से अमल का स्वेटर निकालकर पहन लेती हैं। यह देख मृदुल हैरान रह जाते हैं और कहते हैं कि ये लड़कियां कितनी छिछोरी और चिपकू लगती होंगी ऐसी हरकतें करके। फिर वह मालती को चिढ़ाते हुए बाहर निकलती हैं। मृदुल और गौरव फिर मालती से पूछते हैं कि उन्हें स्वेटर क्यों चाहिए अमल का? मालती बोलती हैं कि वह अपनी जैकेट में सो नहीं पाती हैं। गौरव बोलते हैं कि घर में और भी हैं, उनका स्वेटर ले सकती हो। मालती फिर कहती हैं कि अब तो उन्हें वही अमल का स्वेटर चाहिए।
नाश्ते को लेकर फरहाना और अशनूर की हुई लड़ाई
फरहाना नाश्ते को लेकर चिढ़ जाती हैं। वह मृदुल से कहती हैं कि वो अशनूर को खाना बनाने को बोलें। मृदुल बोलते हैं कि कुनिका की ड्यूटी है, उन्होंने हाथ खड़े कर दिए हैं। फिर अशनूर पोहा बनाने लगती हैं। यह देख फरहाना कहती हैं, 'तुम और अभिषेक इतने अनग्रेटफुल हो। जब आप चीले बना सकते हो तो पोहा बना सकते थे और वो भी पांच लोगों के लिए बनाया। अशनूर बोलती हैं कि ये मेरी ड्यूटी नहीं है। फरहाना फिर अशनूर के खाने में नकल निकालती हैं। कहती हैं कि वह चिपके-चिपके चावल बनाती हैं। फरहाना फिर पूछती हैं कि चीला नहीं बनाती हो? अशनूर कहती हैं कि मुझे नहीं आता बनाना। मैंने कुकिंग यहीं पर सीखी है। फरहाना पीछा नहीं छोड़तीं। अशनूर चिल्लाकर बोलती हैं कि अरे तो जान थोड़ी ना ले लोगे बच्चे की। गलती इंसान से ही होती है। अशनूर फिर कहती हैं कि फरहाना पोक करेगी तो मैं क्यों काम करूं।Kya Ashnoor aur Farhana ki iss behes ke baad badh jaayegi unke beech ki rivalry? 🧐
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 30, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now: https://t.co/wpGGfH0z0T#BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/jCV8oWoyVk
You may also like

उज्जैनः स्वीट कार्न में निकली मख्खी..कर्मचारी इधर-उधर दौड़ात रहे कस्टमर को

मध्य प्रदेश में जेम का दायरा बढ़ा, राज्य के 86 हजार से ज्यादा विक्रेताओं की प्रोफाइल पूरी

'मोंथा तूफान' का MP में गदर: कई जिलों में 'लुढ़का' पारा, जानिए क्या आपके शहर में भी है भारी बारिश का अलर्ट?

महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर में किया 48 हजार का धोखा

मुरादाबाद में नाबालिग की हत्या: पुलिस जांच में जुटी




