ओटावा: कनाडा में सड़क पर विवाद के बाद एक भारतीय शख्स पर जानलेवा हमला किया गया। कनाडा के सेंट्रल एडमंटन में 55 वर्षीय भारतीय मूल के व्यवसायी पर उस समय जानलेवा हमला हुआ, जब उन्होंने एक अजनबी को अपनी कार पर पेशाब करते देखा। उन्होंने ऐसा करने से इस शख्स को रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी। एडमॉन्टन पुलिस सेवा ने बताया है कि पीड़ित की पहचान आरवी सिंह सागू के रूप में हुई है। सिंह ने हमले के पांच दिन बाद दम तोड़ दिया।   
   
पुलिस के बयान में कहा गया है कि उनको 19 अक्टूबर को 109 स्ट्रीट और 100 एवेन्यू के पास हुए हमले की सूचना मिली। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को 55 वर्षीय सागू बेहोश मिले। पुलिस ने उनको आपातकालीन चिकित्सा सेवा की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया। उनको गंभीर चोटें लगी हुई थीं। इन चोटों के चलते सागू की 24 अक्टूबर को मृत्यु हो गई।
     
हमले का आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने कहा कि 40 वर्षीय काइल पापिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पापिन पर सागू पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। ग्लोबल न्यूज के अनुसार, सागू और उनकी प्रेमिका अल्बर्टा विधानमंडल के पास एक रेस्टोरेंट से अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने किसी को उनकी कार पर पेशाब करते देखा।
     
एक शख्स को अपनी गाड़ी पर पेशाव करते देख सागू पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। इस पर यह शख्स भड़क गया और सागू के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर ने उनको इतना मारा कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद सागू की प्रेमिका ने पुलिस को फोन किया। अस्पताल में उनको वेंटिलेटर पर रखा गया। पांच दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई।
   
बिना उकसावे के हमलासागू के परिवार और दोस्तों ने उनको मिलनसार और अपने परिवार से प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया है। उनके भाई ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसके लिए उन पर यह जानलेवा हमला किया जाया। यह हमला पूरी तरह से बिना उकसावे के किया गया।
   
एडमॉन्टन पुलिस सेवा ने बताया है कि उनकी मर्डर यूनिट इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस की कस्टडी में है। हमलावर की अगली अदालत में पेशी 4 नवंबर को होगी। पीड़ित परिवार ने अदालत से इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई है।
  
You may also like
 - Bigg Boss 19 LIVE: प्रणित बने घर के नए कैप्टन, मालती और अमल की हुई तगड़ी लड़ाई, तान्या ने लगाई तिल्ली
 - शहनाज गिल की फिल्म 'इक कुड़ी' देखकर निकले आरती सिंह के आंसू
 - गोमती नदी में अब गिरेगा साफ पानी! CG सिटी में निर्मित STP को लेकर आई बड़ी रिपोर्ट
 - अखिलेश यादव ने अनुज चौधरी को प्रमोशन दिया था: आजम खान
 - रोटियोंˈ को बनाइए औषधि जैसा शक्तिशाली – बस आटे में मिलाइए ये 5 चीज़ें! औषधि बन जाएँगी रोटियां﹒