वॉशिंगटन: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अलास्का वार्ता के दौरान यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र का मुद्दा उठाया था। पुतिन ने प्रस्ताव दिया था कि अगर कीव डोनेट्स्क क्षेत्र को छोड़कर पीछे हट जाता है तो रूस अपने ज्यादातर अग्रिम मोर्चे को बंद कर देगा। फाइनेंशियल टाइम्स ने बातचीत से परिचित सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को ब्रीफिंग के दौरान व्लादिमीर पुतिन का यह संदेश सुनाया। डोनेट्स्क एक औद्योगिक क्षेत्र है, जो मॉस्को के मुख्य लक्ष्यों में से एक है। सूत्र ने बताया कि जेलेंस्की ने पुतिन की इस मांग को खारिज कर दिया।
ट्रंप ने रूस को बताया बड़ी ताकत
जेलेंस्की ने कहा कि वह सोमवार को वॉशिंगटन में ट्रंप से मिलेंगे। रूस का पहले ही यूक्रेन के पांचवें हिस्से पर नियंत्रण है। इसमें डोनेट्स्क प्रांत का लगभग तीन चौथाई हिस्सा शामिल है। रूस ने यहां पहली बार 2014 में प्रवेश किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध समाप्त करके एक समझौता करना चाहिए क्योंकि रूस एक बहुत बड़ी शक्ति है और वे नहीं हैं।
यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों ने युद्ध समाप्ति के ट्रंप के प्रयासों का स्वागत किया, लेकिन यूक्रेन का समर्थन करने और रूस पर प्रतिबंध कड़े करने का संकल्प लिया। सूत्र ने कहा कि ट्रंप और जेलेंस्की के बीच सोमवार को होने वाली वार्ता में यूरोपीय नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
पुतिन और ट्रंप की शिखर वार्ता
शुक्रवार को अलास्का में ट्रंप और पुतिन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता केवल तीन घंटे में खत्म हो गई। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के पूर्ण आक्रमण के बाद यह पहली अमेरिका-रूस शिखर वार्ता थी। इस मुलाकात के दौरान किसी भी समझौते पर सहमति नहीं बन सकी। हालांक, दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर सहमति बनने की बात कही।
Video
बाद में ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में बताया कि सभी ने यह तय किया कि रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका सीधे शांति समझौते पर जाना है, जिसे युद्ध समाप्त हो जाएगा। न कि केवल युद्धविराम समझौता, जो अक्सर टिक नहीं पाता।

You may also like
मालदा मंडल ने चलाया जागरूकता अभियान
एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कारवाई में गांजा बरामद
बस्तर दशहरा समिति की हुई बैठक, बलराम मांझी बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत
हिपसा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी को कबड्डी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र सौंपा
जोड़ों के दर्द से राहत पाने का घरेलू उपाय: जानें कैसे करें इस्तेमाल!