Next Story
Newszop

दमबेल करे फेफड़ों की संक्रमण से रक्षा, पढ़ें इस औषधीय पौधे के लाभ ...

Send Push



ऐसे कई सारे पौधे हैं जिन्हें आयुर्वेद में औषधीय पौधों का दर्ज दिया गया है और इन पौधा का प्रयोग कर दवाई बनाई जाती हैं। आयुर्वेद में दमबेल के पौधे को भी काफी गुणकारी माना गया और इस पौधे का इस्तेमाल कर कई रोगों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। दमबेल को टाइलोफोरा इंडिका के नाम से भी जाना जाता है। ये पौधा एक झाड़ीनुमा पौधा है। जो हर मौसम में पाया जाता है। ये देखने में हरे रंग का होता है और इसपर पीले व गुलाब रंग के फूल लगते हैं।

दमबेल के फायेद

image

कई ऐसी आयुर्वेदिक दवाइयां हैं जिन्हें बनाते समय दमबेल का इस्तेमाल जरूर होता है। दमबेल की पत्तियों में पाए जाने वाले तत्व अस्थमा को सही करने में लाभकारी होते हैं। कहा जाता है कि अगर अस्थमा रोगी नियमित रूप से दमबेल के पत्तों का सेवन करते हैं, तो इस रोग से निजात मिल जाती है। दरअसल इस पौधे की पत्तियां फेफड़े के टिशु में जमने वाले बलगम को निकालने का काम करती है। जिसे की फेफड़े सही रहते हैं।

अस्थमा के मरीज दमबेल के चाय का सेवन किया करें। दमबेल के पत्तों से बनने वाली चाय फायदेमंद साबित होती है। दमबेल की चाय बनाने के लिए इसकी कुछ पत्तियों को लेकर धो लें। फिर इन्हें पीसकर चाय के पानी में डाल दें। पानी को अच्छे से उबालने के बाद गैस बंद कर इसे छान कर पी लें। दमबेल की पत्तियों की चाय पीने से गले के अंदर जमा बलगम भी बाहर निकल आता है।

image

श्वसन प्रणाली के इंफेक्शन को दूर करने में भी ये पौधा सहायक होता है। सांस की प्रणाली में संक्रमण होने पर दमबेल की पत्तियों का सेवन करें या इसकी चाय को पी लें।

image

इसकी पत्तियों का सेवन करने से जोर जोर से या जल्दी सांस लेने की समस्या से भी आराम मिल जाता है। एक शोध के अनुसार दमबेल की ताजा पत्तियों का नियमित सेवन करने से सांस संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या दूर की जा सकती हैं।

image

पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करने में भी दमबेल की पत्तियां सहायक होती हैं। इसका सेवन करने से पेट एकदम सही रहता है। इतना ही नही इन्हें खाने से पेट मे मौजूद जहरीले पदार्थो का भी सफाया होता है। पाचन से जुड़ी समस्या होने पर बस इसकी चाय को पी लें।

image

उल्टी आना, दस्त लगना समेत तमाम समस्याओं से निजात दिलाने में दमबेल को उपयोगी माना जाता है। उल्टी का मन होने पर बस इसकी पत्तियों को चबा लें।

image

साइनस होने पर सिरदर्द और बहती नाक की समस्या हो जाती है। नाक के दोनों ओर की हड्डियो के बीच में होने वाली खाली जगह को सानइस कहा जाता है। ये समस्या बैक्टीरियल संक्रमण या फिर नाक की हड्डी टेढ़ी होने के कारण पैदा होती है। साइनस होने पर अगर दमबेल का सेवन किया जाए को दर्द से आराम पहुंचता है।

image

शरीर में कमजोरी आने पर इसका सेवन कर लें। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा प्रदान होती है और थकान एकदम दूर हो जाती है। जो लोग आसानी से थक जाते हैं। उन्हें सुबह के समय इसकी चाय पीनी चाहिए। दमबेल की पत्तियों की चाय पीने से शारीरिक में उर्जा बनीं रहती है।

दमबेल के नुकसान
  • दमबेल का स्वाद कड़वा होता है। कई बार लोगों को इसके स्वाद के कारण उल्टी आ जाती है।
  • इसका अधिक सेवन करने से पेट पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से बचें।
  • दमबेल का सेवन करने से एलर्जी आदि हो सकते है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन भूलकर भी न करें।
Loving Newspoint? Download the app now