भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के जहाज ‘विग्रह’ के चालक दल ने दो लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुओं को बचाया, जो समुद्र में छोड़े गए लगभग 600 किलोग्राम वजनी जाल में उलझे हुए थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ओलिव रिडले कछुए की एक प्रजाति है जो हर साल फरवरी और मार्च के बीच ओडिशा के तट पर लाखों की संख्या में आती है।
आईसीजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारतीय तटरक्षक जहाज विग्रह ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत दो लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुओं को बचाया, जो लगभग 600 किलोग्राम वजन के जाल में फंस गए थे।” आईसीजी ने ऑपरेशन की एक तस्वीर और वीडियो क्लिप भी साझा की।
भारतीय तटरक्षक बल ने कछुओं को जाल से बचाया। समुद्र में फेंके गए ऐसे जाल समुद्री जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। कछुए, डॉल्फिन और अन्य समुद्री जीव अक्सर इन जालों में फंस जाते हैं, जिससे वे घायल हो जाते हैं या मर जाते हैं।
The post first appeared on .
You may also like
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए दिया 204 रनों का लक्ष्य, कृष्णा ने गेंद से मचाया धमाल
मां इतनी बेरहम कैसे?, अफेयर में करवा दी 14 साल के बेटे की हत्या, 1 दिन पेड़ से लटकी रही लाश ⑅
क्या आपने देखा Prasidh Krishna का सनसनाता यॉर्कर? KL Rahul के तो उड़ गए थे तोते; देखें VIDEO
आशिकी के चक्कर में 17 साल की लड़की गई थी बहक, मां ने सुनाई कहानी तो पसीज गया पुलिस का कठोर दिल ⑅
इंडियन टीम ने निकाला तो सीधा KKR में एंट्री, अभिषेक नायर बने KKR के असिस्टेंट कोच