अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का प्रदर्शन आज फरवरी 2023 के बाद से किसी एक सत्र में सबसे खराब रहा और रुपया 60 पैसे की गिरावट के साथ 85.84 पर बंद हुआ।
इससे पहले छह फरवरी 2023 को रुपये में एक ही दिन में इससे अधिक की गिरावट आई थी और 13 जनवरी 2025 को भी रुपये में 60 पैसे की गिरावट आई थी।
शुक्रवार को रुपया 85.24 पर बंद हुआ था, जिसके बाद आज सुबह अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में यह 41 पैसे गिरकर 85.65 प्रति डॉलर पर खुला। जो पिछले दो महीनों में सबसे खराब शुरुआत है। रुपया इससे पहले 10 फरवरी 2025 को अधिक गिरावट के साथ खुला था।
इस बीच, छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक आज 0.14 प्रतिशत गिरकर 102.88 पर कारोबार कर रहा था। डॉलर सूचकांक के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बावजूद आज रुपए में गिरावट देखी गई। कच्चे तेल की कीमतों में आज भी गिरावट जारी रही, सऊदी अरब ने दो वर्षों में कच्चे तेल की कीमतों में सबसे अधिक कटौती की। ब्रेंट क्रूड आज 3.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता देखा गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 3.44 प्रतिशत गिरकर 59.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। उल्लेखनीय है कि मार्च में रुपये में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, जिसके बाद अप्रैल के पहले पांच सत्रों में इसमें 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
The post first appeared on .
You may also like
आज का पंचांग 17 अप्रैल 2025 : आज वैशाख कृष्ण चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
खतरनाक ट्रेन स्टंट: युवक की जान बची, वीडियो हुआ वायरल
दिल के दौरे के लक्षण और बचाव के उपाय
सैफ अली खान पर चाकू से हमला: मुंबई पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया
प्रयागराज में मां के हत्यारे बेटे की गिरफ्तारी, शव को गंगा में प्रवाहित करने की योजना थी