News India live, Digital Desk: आज गुरुवार, 1 मई 2025 को भारत के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद हैं। इसकी वजह मजदूर दिवस (May Day) और महाराष्ट्र दिवस है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल मासिक और वार्षिक तौर पर बैंक छुट्टियों का निर्धारण करता है। महाराष्ट्र में आज बैंक ‘महाराष्ट्र दिवस’ के कारण बंद हैं, वहीं अन्य राज्यों में बैंक ‘मई दिवस’ (मजदूर दिवस) के कारण बंद रहेंगे।
कौन-कौन से राज्य आज बैंक बंद हैं?
- महाराष्ट्र
- कर्नाटक
- बिहार
- पश्चिम बंगाल (कोलकाता)
- गोवा
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- मणिपुर (इंफाल)
- केरल (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
- असम (गुवाहाटी)
मई 2025 की बैंक अवकाश सूची:
- 1 मई (गुरुवार): मजदूर दिवस/महाराष्ट्र दिवस – बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम
- 4 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
- 9 मई (शुक्रवार): रवींद्रनाथ टैगोर जयंती – केवल पश्चिम बंगाल
- 10 मई (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार – पूरे देश में
- 11 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
- 12 मई (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा – अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर
- 16 मई (शुक्रवार): राज्य दिवस – केवल सिक्किम
- 18 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
- 24 मई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार – पूरे देश में
- 25 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
- 26 मई (सोमवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती – केवल त्रिपुरा
- 29 मई (गुरुवार): महाराणा प्रताप जयंती – केवल हिमाचल प्रदेश
मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है? मजदूर दिवस श्रमिकों के ऐतिहासिक संघर्षों की याद में मनाया जाता है। 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में जाना जाता है, जिसमें श्रमिकों के काम के घंटे घटाकर 8 घंटे करने के संघर्ष और उपलब्धियों को याद किया जाता है।
महाराष्ट्र दिवस क्या है? 1 मई 1960 को बॉम्बे राज्य के विभाजन के बाद महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था। महाराष्ट्र दिवस इसी की याद में मनाया जाता है। इस दिन राज्यभर में परेड, समारोह और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी: बैंक अवकाश के दौरान ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं जैसे UPI, IMPS, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स के जरिए फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य लेनदेन जारी रख सकते हैं। यदि बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे कैश निकासी या चेक जमा करना हो तो पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा।
The post first appeared on .
You may also like
इस दिन की जाती है मां दुर्गा के शाकंभरी स्वरूप की पूजा, जाने कारण
आज से मंडला के राजनगर में दो दिसवीय आदि उत्सव
सुबह बासी मुंह पानी पीने के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे 〥
विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव के साथ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की
आईपीएल 2025: सीएसके की 'तीसरी सबसे करीबी हार' में आरसीबी को मिली 'ऐतिहासिक जीत'