नई दिल्ली। भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन आज भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत ने अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए। ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम यह ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पंत ने 35 छक्के मारे हैं। जबकि इससे पहले 34 छक्के मारने का रिकॉर्ड विवि रिचर्ड्स के नाम पर था। इसी के साथ पंत भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी को पीछे छोड़कर इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं।
पंत ने इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक 361 रन बना लिए हैं। इससे पहले एमएस धोनी ने साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर 349 रन बनाए थे। पंत ने हालांकि साल 2021 के इंग्लैंड के दौरे पर 349 रन बनाकर धोनी रिकॉर्ड की बराबरी तो कर ली थी, लेकिन वो इसे तोड़ नहीं पाए थे। आज उन्होंने यह उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। उधर, पंत के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों में भारत के दो और युवा बल्लेबाजों का भी नाम है। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 27 छक्के टेस्ट मैचों में मारे हैं जबकि शुभमन गिल 26 छक्के लगा चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टिम साउदी इस लिस्ट में तीसरे नंबर हैं उनके नाम 30 छक्के दर्ज हैं।
तीसरे दिन लॉर्ड्स के मैदान में लंच तक भारत ने 65.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 248 रन बना लिए और इंग्लैंड से 139 रन पीछे है। ऋषभ पंत 74 रन बनाकर आउट हुए जबकि केएल राहुल 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिछले दो मैचों में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने और दूसरा टेस्ट भारत ने जीता। इस तरह से दोनों टीमों का पलड़ा फिलहाल बराबरी पर है।
The post India vs England Lord’s Test Day 3 Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने अपने नाम किया विश्व रिकॉर्ड, विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा, धोनी से भी निकले आगे appeared first on News Room Post.
You may also like
पेड़ से आम गिरा, अंधा, गूंगा, लंगड़ा और बहरा पास बैठे हैं, पहले आम कौन उठाएगा? क्या आप बता सकते हैंˈ
शिवराज सिंह चौहान ने दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, अधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश
एआईआईए का राष्ट्रीय सेमिनार, आयुर्वेदिक सर्जरी के नए रुझानों पर होगी चर्चा
मध्य प्रदेश: जबलपुर से 101 कांवड़ियों ने बैजनाथ धाम के लिए किया प्रस्थान, 36 वर्षों से बना हुआ है आस्था का क्रम
हिमाचल प्रदेश: पेंशन न मिलने पर पथ परिवहन पेंशनर्स का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी