Next Story
Newszop

Gold Prices: सोना हुआ काफी सस्ता, खरीदने से पहले जान लीजिए आज के भाव

Send Push

नई दिल्ली। सोने की कीमत में शनिवार को भी गिरावट दर्ज की गई। हाल ही में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 100000 को पार कर गई थी। सोने की कीमत शनिवार को 95000 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। यानी इसमें 5000 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार को देखें, तो अप्रैल में सोना 3500 डॉलर प्रति औंस हो गया था। अभी ये 3140 डॉलर प्रति औंस है। अमेरिका और अन्य देशों के बीच टैरिफ और व्यापार की जंग थमने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग कम होने के कारण इसकी कीमत गिरने का अंदाज लगाया जा रहा है।

सराफा बाजार के जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत अभी और गिर सकती है। उनका मानना है कि साल 2024 और इस साल की शुरुआत में जिस तरह सोना महंगा हुआ, वैसा निकट भविष्य में शायद न हो। कुछ दिनों पहले ये चर्चा थी कि सोना इतना फिसलेगा कि उसकी 10 ग्राम की कीमत 50000 रुपए हो सकती है। हालांकि, बाजार के तमाम जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में इतनी बड़ी गिरावट होने की उम्मीद नहीं है। बहुत हद तक 24 कैरेट सोना 80000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच सकता है।

image

शनिवार 17 मई को सोने के भाव पर नजर डालें, तो दिल्ली में 24 कैरेट पीली धातु की कीमत 95290 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 87360 रुपए रही। मुंबई की बात करें, तो यहां 24 कैरेट सोना 10 ग्राम वजन में 95140 रुपए और 22 कैरेट 87210 रुपए में बिक रहा था। कोलकाता में शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 9514 और 22 कैरेट की कीमत 87210 रही। वहीं, चेन्नई में भी सोने की कीमत मुंबई और कोलकाता जितनी ही रही। देश के बाकी शहरों में भी सोने की कीमत इसी के आसपास दर्ज की गई। बता दें कि बीते दिनों सोने की कीमत में बड़ा उछाल इसलिए भी आया था क्योंकि भारत और चीन समेत तमाम देशों ने बड़ी मात्रा में सोना खरीदा था। इसके अलावा दुनियाभर के शेयर बाजारों में उथल-पुथल के कारण निवेशकों की पसंद भी सोना बन गया था।

The post appeared first on .

Loving Newspoint? Download the app now