Top News
Next Story
Newszop

Anjana Singh's New Video: बेटी अदिति के साथ ट्विनिंग करती दिखीं अंजना सिंह, मां-बेटी की इस मस्ती को देख पेट पकड़कर हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

Send Push

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अंजना सिंह की यूपी-बिहार में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस की एक से बढ़कर एक फ़िल्में रिलीज होती रहती हैं। अंजना की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 20 लाख से ज्यादा लोग अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अंजना सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी रील्स भी अक्सर शेयर करती हैं जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में अंजना ने फैंस को एंटरटेन करने के लिए एक और कॉमेडी रील वीडियो शेयर की है जिसे देखकर आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह की कॉमेडी:

अंजना सिंह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी वीडियो शेयर करती रहती है। ऐसे में इस बार भी एक्ट्रेस ने अपनी एक कॉमेडी वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना अपनी बेटी अदिति के साथ नजर आ रही हैं। अंजना और अदिति बटरफ्लाई डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अंजना और अदिति दोनों ने मिनी स्कर्ट और टॉप पहना है। मां और बेटी दोनों ही इस वीडियो में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by image image image image image image image image image (@anuraag7000)


इस वीडियो के साथ अंजना ने कैप्शन में लिखा है- ”संडे वाइब, रील विद माय लाइफलाइन” बता दें कि इस वीडियो में अंजना और अदिति की मस्ती देखकर आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

बता दें कि हाल ही में अंजना सिंह ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म ”बिंदू” का पोस्टर शेयर किया था। इस फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस खेत में कुदाल उठाए नजर आ रही हैं। अंजना की इस नई भोजपुरी फिल्म ”बिंदू” के निर्माता संदीप जर्नो और सुभाष जी हैं। इस फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख ने किया है। फिल्म को B4U भोजपुरी के चैनल तले रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पोस्टर पर अंजना के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

The post Anjana Singh’s New Video: बेटी अदिति के साथ ट्विनिंग करती दिखीं अंजना सिंह, मां-बेटी की इस मस्ती को देख पेट पकड़कर हंसने पर हो जाएंगे मजबूर appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now