Top News
Next Story
Newszop

PM Modi Gift To Joe And Jill Biden: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को चांदी की ट्रेन तो उनकी पत्नी जिल को पश्मीना शॉल का दिया गिफ्ट, भारतीय कलाकारों का दिख रहा हुनर

Send Push

डेलावेयर। पीएम नरेंद्र मोदी जब किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष से मिलते हैं, तो परंपरा के अनुसार उनको गिफ्ट देते हैं। मोदी ने पीएम बनने के बाद भारत के कारीगरों के हाथ से बनाए गिफ्ट देने की शुरुआत की थी। अपने मौजूदा अमेरिका दौरे में भी मोदी ने इसी परंपरा का पालन किया और उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन को भारतीय कलाकारों के बनाए गिफ्ट दिए।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को चांदी से बनाई गई ट्रेन का मॉडल गिफ्ट दिया। महाराष्ट्र के कारीगरों ने चांदी की ये ट्रेन बनाई है। इस ट्रेन को 92.5 फीसदी चांदी से बनाया गया है। जो बाइडेन को मोदी ने जो ट्रेन उपहार में दी, उस पर नक्काशी है। ये सारी नक्काशी कारीगरों ने हाथ से ही की है। भाप से चलने वाला इंजन इस ट्रेन के मॉडल में है। ट्रेन के इंजन पर भारतीय रेलवे लिखा है। ट्रेन के चांदी से बने मॉडल में ‘दिल्ली-डेलावेयर’ भी लिखा गया है। जिल बाइडेन को बतौर गिफ्ट मोदी ने कश्मीर में बना पश्मीना शॉल दिया है। पेपर मैशे बॉक्स में पैक पश्मीना शॉल को खास भेड़ की ऊन से कश्मीर के कारीगर बनाते हैं। जिल बाइडेन को मोदी ने जो पश्मीना शॉल दी है, उस पर शानदार डिजाइन बनी हुई है।

जब पिछली बार पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे, तब भी उन्होंने जो बाइडेन और जिल बाइडेन को महंगे गिफ्ट दिए थे। उन गिफ्ट में लैब में बना 7 कैरेट का हीरा भी था। लैब में बनाया गया हीरा प्राकृतिक हीरे जितना ही कठोर होता है। प्राकृतिक हीरा जहां बहुत महंगा होता है वहीं, लैब में बनाया गया हीरा उससे कम कीमत में मिलता है। मोदी ने हमेशा भारतीय कारीगरों की प्रतिभा को विदेश में प्रोत्साहन दिया है। देश में भी वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के जरिए स्थानीय कलाकारों की बनाई कलाकृतियों को मोदी ने लोगों तक पहुंचाने की योजना शुरू की थी। जिसकी वजह से देश के दूर-दराज तक भारतीय कलाकृतियों की जानकारी लोगों को मिल सकी।

The post PM Modi Gift To Joe And Jill Biden: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को चांदी की ट्रेन तो उनकी पत्नी जिल को पश्मीना शॉल का दिया गिफ्ट, भारतीय कलाकारों का दिख रहा हुनर appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now