नई दिल्ली। पहाड़ों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड तेज होती दिख रही है। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की रात पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, यूपी के कानपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी के इटावा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, लखनऊ समेत यूपी के 15 जिलों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की जानकारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी।
हर साल ठंड के सीजन में ईरान से अफगानिस्तान और पाकिस्तान होकर ठंडी हवाएं भारत पहुंचती हैं। इनको पछुआ कहा जाता है। पछुआ के कारण ही पहाड़ों में बर्फबारी होती है और इसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती है। मौसम विभाग पहले ही बता चुका है कि और साल के मुकाबले 2025 में पहाड़ों और मैदानी इलाकों में ज्यादा ठंड होने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ भी ठंड के मौसम में आते हैं। जिनकी वजह से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होती है और मैदानी इलाकों में बारिश भी देखने को मिलती है। इस साल भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों और मैदान में स्थित राज्यों में ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
अल नीनो प्रभाव के कारण 2025 में काफी बारिश भी हुई है। अभी अल नीनो का प्रभाव बना हुआ है। अल नीनो प्रभाव में समुद्र की सतह का तापमान ज्यादा होता है। अल नीनो और ला नीना प्रभाव का भारत के मौसम पर असर पड़ता है। ला नीना प्रभाव होने से समुद्र की सतह का तापमान जमीन के मुकाबले कम हो जाता है। ऐसे में बारिश और ठंड कम होती है। जबकि, अल नीनो प्रभाव के कारण बारिश भी ज्यादा होती है और ठंड भी काफी पड़ती है। ऐसे में मौसम विभाग ने भारत में इस बार कड़ाके की ठंड की भविष्यवाणी की थी। माना जा रहा है कि अगले दो हफ्ते में काफी ठंड हो जाएगी।
The post Cold Weather In India: पहाड़ों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बढ़ रही ठंड, जानिए दिल्ली समेत उत्तर भारत के शहरों में कितना गिरा पारा appeared first on News Room Post.
You may also like

सहारनपुर में भाजपा नेता के सिर में गोली मारकर हत्या, चारपाई पर मिला लहूलुहान शव

संसद के शीतकालीन सत्र की तारीख आने के साथ ही शुरू हो गया विरोध, जानें क्या कह रही कांग्रेस, TMC

Rapido ड्राइवर की शर्मनाक हरकत: 'भइया मत करो', महिला की आपबीती ने हिलाया सोशल मीडिया!

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही मैच में डेब्यू... बाप-बेटे की जोड़ी ने इतिहास रच डाला, पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

राजस्थान में 150 यूनिट बिजली बिल अब 'शून्य' 77 लाख घरों में रोशन होगी 'सूर्यघर' की किस्मत, ऐसे लीजिए लाभ




