वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों पाकिस्तान सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर संग लंच किया था। तब ये पता चला था कि आसिम मुनीर चाहते हैं कि ट्रंप को नोबेल सम्मान दिया जाए। इसके बाद ही शुक्रवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लंबा पोस्ट लिख नोबेल सम्मान की रट लगा दी। बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत में भी यही बात कही। वहीं, पाकिस्तान की सरकार ने ट्रंप को नोबेल सम्मान के लिए नामित भी कर दिया।
डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति सम्मान पाने के लिए कितने उतावले हैं, ये उनके पोस्ट से पता चलता है। ट्रंप ने लिखा कांगो और रवांडा के बीच संधि के लिए मुझे नोबेल शांति सम्मान नहीं मिलेगा। ट्रंप ने लिखा कि मुझे भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के लिए, सर्बिया और कोसोवो के बीच युद्ध रोकने के लिए, मिस्र और इथियोपिया के बीच शांति बनाए रखने के लिए, मध्य-पूर्व में अब्राहम समझौता करने के लिए नोबेल शांति सम्मान नहीं मिलेगा। ट्रंप ने आगे लिखा कि अगर सबकुछ ठीक रहा, तो और भी देश इसमें शामिल होंगे और युगों में पहली बार मध्य-पूर्व को एकीकृत करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि नहीं, मुझे नोबेल शांति सम्मान नहीं मिलेगा। चाहे मैं कुछ भी करूं। जिसमें यूक्रेन-रूस और इजरायल-ईरान शामिल हैं। जो भी नतीजा हो, लेकिन लोग जानते हैं और यही मेरे लिए मायने रखता है। ट्रंप ने बाद में मीडिया से बातचीत में भी कहा कि ट्रंप ने कहा कि उनको नहीं बल्कि लिबरल को नोबेल शांति सम्मान मिलेगा।
US President Donald Trump on Noble Peace Prize: 'You should give me the peace prize for... Big one is India and Pakistan...but they give peace prize only to liberals pic.twitter.com/xRARmdHmdP
— Sidhant Sibal (@sidhant) June 21, 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इधर नोबेल शांति सम्मान की रट लगाई, पाकिस्तान सरकार ने भी भारत से युद्ध रुकवाने में उनकी अहम भूमिका के लिए नोबेल शांति सम्मान के वास्ते नामित कर दिया। ट्रंप लगातार कहते रहे हैं कि उन्होंने व्यापार न करने की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराया। जबकि, पीएम नरेंद्र मोदी ने उनको फोन कर कहा कि भारत ने किसी की मध्यस्थता में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं किया है। मोदी ने ट्रंप को फोन कर कहा था कि भारत ने न कभी मध्यस्थता की बात मानी है और न ही मानेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से साफ कहा था कि पाकिस्तान के डीजीएमओ की गुहार पर भारत ने सैन्य कार्रवाई बंद की। हालांकि, ट्रंप उसके बाद भी ये दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर उन्होंने ही रुकवाया है।
The post Trump On Nobel Prize: नोबेल शांति सम्मान पाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप हुए उतावले!, पाकिस्तान ने कर दिया नामित appeared first on News Room Post.
You may also like
एयर इंडिया और बोइंग के विमान कितनी बार जानलेवा हादसों के शिकार हुए हैं?
बेसिक स्कूलों का मर्जर कर गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है याेगी सरकार : अम्बिका चौधरी
योग दिवस पर योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र
कार्य में लापरवाही को लेकर शहर कोतवाल निलंबित
मराठी फिल्म अभिनेता तुषार घाड़ीगांवकर ने की आत्महत्या, काम नहीं मिलने से परेशान थे