Lifestyle
Next Story
Newszop

Pitru Paksha 2024: आप भी इन जगहों पर करेंगे दीपक का उपाय तो प्रसन्न हो जाएंगे आपके भी पितृ, मिलेगा मन चाहा अशीर्वाद

Send Push

इंटरनेट डेस्क। पितृ पक्ष की शुरूआत हो चुकी हैं और पितरों को प्रसन्न करने के लिए और उपके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का यह सबसे अच्छा महीना है। ऐसे में अगर आप भी पितृ पक्ष के इन 15 दिनों में दीपक के चमत्कारी उपाय करेंगे तो यह बहुत ही प्रभावशाली होंगे। ऐसे में आपको पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए और उनको प्रसन्न करने के लिए रोजाना कुछ स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए, तो आए जानते हैं इसके बारे में।

दक्षिण दिशा में 
वास्तु में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है। दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है, इसलिए पितृपक्ष के 15 दिनों में रोजाना इस दिशा में चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। 

पीपल के नीचे
इसके साथ ही इस पितृ पक्ष के महीने में आपको रोजाना शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक में काले तिल डालकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। पीपल के पेड़ पर देवी-देवताओं के साथ ही पितरों का भी वास होता है, इसलिए पितृ पक्ष में रोजाना यहां दीपक जलाकर रखने से पूर्वजों का आशीर्वाद आपको मिलता है। 

घर के मुख्य द्वार पर
इसके अलावा आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक जला सकते है। यह भी शुभ माना जाता है। पितृ पक्ष में इस स्थान पर शाम के वक्त दीपक जलाकर रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही पितृ प्रसन्न होकर आपको सदैव खुश रखते है।

pc- grehlakshmi.com

 

Loving Newspoint? Download the app now