इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ में रिश्तों से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। इस घटना को सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां शादी के महज 20 दिन बाद ही एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसे सुनकर आप परेशान हो जाएंगे। बता दें कि शादी के 20 दिन बाद खुशी-खुशी दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने उसके मायके गया था जब वह वापस आ रहे थे तो रास्ते में ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। यही नहीं दुल्हन के प्रेमी ने बीच रास्ते में दूल्हे पर हमला भी कर दिया जिसके बाद दूल्हा थाने पहुँच गया।
पगफेरे पर ही हो गया कांड
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मामला बिलासपुर का है जहाँ एक दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई। दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर ले गया और दुल्हन ने भी ससुराल में सारे रीति-रिवाज निभाए। इसके बाद पगफेरे की रस्म के लिए दुल्हन कुछ दिनों के लिए अपने मायके गई। यहीं पर वह अपने आशिक से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। शादी के 20 दिन बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हन को मायके से वापस लेने गया तो दुल्हन उसके साथ निकल गई लेकिन इस बीच दुल्हन का प्रेमी अपने दो दोस्तों के साथ रास्ते में आ पहुँचा। उसने दूल्हा-दुल्हन को रोक लिया और दूल्हे पर हमला कर दिया।
रवाना हो गई प्रेमी के साथ
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो दूल्हे ने पुलिस को बताया कि इस पूरी घटना के दौरान उसकी पत्नी खुद बाइक से उतरकर अपने प्रेमी के पीछे बैठकर वहाँ से रवाना हो गई। दूल्हे का कहना है कि पत्नी ने एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
pc- tv9
You may also like
कांग्रेस को हर जिले में मजबूत करने के लिए पार्टी ने बनाया प्लान, राहुल गांधी ने दी जानकारी
जयंती विशेष: 'काशी विद्यापीठ' के संस्थापक शिवप्रसाद गुप्त का योगदान अनुपम, 'भारत माता मंदिर' में दिखती है अखंड भारत की झलक
जुलाई 2025 स्मार्टफोन लॉन्च लिस्ट: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में किसका चलेगा जादू?
Vastu Tips: उपहार में मिली ये चीज होती है बहुत ही शुभ, घर में रखने से दूर होती हैं आर्थिक परेशानियां
निर्माण से पहले ही खाटूश्यामजी रेल लाइनको लेकर मचा बवाल, भड़के ग्रामीणों ने अश्विनी वैष्णव से की प्रोजेक्ट बंद करने की मांग