उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक खौफनाक घटना घटी। एक युवती ने अपने होने वाले बच्चे को मार कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया। अपने जीजा के प्यार में पागल इस महिला ने अपने बच्चे को जन्म से पहले ही मार डाला। इस मामले में पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी यानी जीजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 24 जून को शहर के रुड़की चुंगी इलाके में हुई। इस घटना से हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, 24 जून को मुजफ्फरनगर पुलिस को कूड़े के ढेर में एक मृत बच्ची मिली थी। स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की तो उन्हें दो संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली। उसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने 4 जुलाई को मुख्य आरोपी अभिषेक और उसकी साथी प्रिया को बमनेहड़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक की उम्र 27 साल और प्रिया की उम्र 19 साल है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और साथ ही उन्होंने इस कृत्य के पीछे की वजह भी पुलिस को बताई है। पुलिस ने बताया कि प्रिया का अपने जीजा अभिषेक से प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रसंग से प्रिया गर्भवती हो गई थी। वह 4 महीने की गर्भवती थी। उसने अभिषेक से कहा कि तुम्हारा बच्चा मेरे पेट में पल रहा है। इसके बाद प्रिया और अभिषेक ने गर्भ में पल रहे 4 महीने के भ्रूण को मारने की साजिश रची। अभिषेक ने प्रिया को गर्भपात की गोली देकर गर्भ में पल रहे बच्चे को मार दिया। इसके बाद दोनों ने मृत बच्ची को रुड़की चुंगी के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
You may also like
कृष जगरलामुडी निर्देशित 'घाटी' की रिलीज डेट फिर स्थगित, मेकर्स ने बताई ये वजह !
भारत का बांग्लादेश दौरा सितंबर 2026 तक स्थगित : बीसीसीआई
हाफिज सईद और अजहर मसूद को भारत को सौंप देगा पाकिस्तान...बिलावल भुट्टो का बड़ा बयान, बताई शर्त
राजस्थान में आंगनबाड़ी वर्कर की मौत से सनसनी, बेटे ने अफसरशाही पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप
राज्य सरकार को बड़ी राहत, 50.28 करोड़ रुपए ब्याज सहित अदा करने का आदेश रद्द