नई दिल्ली – सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। असम और उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब दोनों राज्यों में कर्मचारियों को 55% DA मिलेगा। इस बढ़ोतरी का सीधा असर उनकी सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा।
🟢 असम सरकार ने दिया ‘बीहू गिफ्ट’मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 2% DA बढ़ाकर 55% करने की घोषणा की है। यह वृद्धि 1 जनवरी 2025 से लागू मानी जाएगी।
- जनवरी से मार्च तक का बकाया एरियर, अप्रैल और मई की सैलरी के साथ दिया जाएगा।
- सीएम ने इसे राज्य कर्मचारियों के लिए ‘बीहू उपहार’ करार दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार भी जल्द DA में 2% की बढ़ोतरी करने जा रही है। इससे
- लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारी
- और 12 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
वर्तमान में यूपी में DA 53% है, जो बढ़कर 55% हो जाएगा। यह फैसला अप्रैल की सैलरी में लागू होगा, जो कर्मचारियों को मई में मिलेगी। इसके अलावा बकाया एरियर PF या NSC के माध्यम से दिया जाएगा।
🟠 केंद्र सरकार की नीति से प्रेरितहाल ही में केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का DA 2% बढ़ाया था। अब राज्यों ने भी उसी रास्ते पर चलना शुरू कर दिया है। यह कदम कर्मचारियों की मंहगाई से राहत और क्रय शक्ति में वृद्धि के लिए जरूरी माना जा रहा है।
You may also like
एलन मस्क का ग्रोक-3 चीनी डीपसीक-आर1 की एल्गोरिद्म दक्षता से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करता है: रिपोर्ट
1995 का वो तंदूर कांड, जब पति ने पत्नि को दिया था भून, अवैध संबंध के शक में उजाड़ दिया था पूरा घर ⁃⁃
8 अप्रैल तक राहत की कोई उम्मीद नहीं, जानिए इस बार जल्दी क्यों तप रहा है उत्तराखंड
फिल्म मेकिंग सीखना हुआ आसान! हरियाणा के हर यूनिवर्सिटी में खुलेगा ये खास कोर्स
इसराइली सेना ने बदला बयान, इमरजेंसी सेवा के 15 लोगों को ग़लती से मारने की बात मानी