इंटरनेट डेस्क। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने की खबरें मिल रही है। इस बीच एक बड़ी खबर ऐसी हैं जो आपको हिला सकती है। जी हां मानसून सत्र से पहले इंडिया गठबंधन को जोर का झटका लगा है, इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी अलग हो गई है, मीडिया रिपोटर्स की माने तो 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही आप ने इंडिया गठबंधन से दूरी बना ली थी। वहीं संसद के मानसून सत्र से पहले आप ने गठबंधन से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं।
चर्चाओं का दौर जारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विपक्षी गठबंधन से आम आदमी पार्टी के अलग होने से सदन में विपक्ष कमजोर हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को इंडिया गठबंधन की होने वाली अहम बैठक में आम आदमी पार्टी हिस्सा नहीं लेगी। बता दें, आम आदमी पार्टी के पास आठ राज्यसभा सांसद और 3 लोकसभा सांसद हैं।
बैठक में शामिल नहीं होगी आप
खबरों की माने तो आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने साफ कर दिया है कि आप पार्टी इंडिया गठबंधन की बैठकों में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने कहा हमारी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने पहले ही साफ कर दिया है कि हम इंडिया गठबंधन से बाहर हैं। संजय सिंह ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था, लोकसभा चुनाव के बाद राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी आप ने अकेले चुनाव लड़ा था।
pc- hindustan
You may also like
भारत-ईएफटीए के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता 1 अक्टूबर से होगा लागू : पीयूष गोयल
कांग्रेस की राजनीति का आधार सिर्फ परिवारवाद, राहुल गांधी ने पद का गलत इस्तेमाल किया : सुधांशु त्रिवेदी
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट पर बोले पवन खेड़ा, “हर बार चुनाव से पहले होती है ऐसी कार्रवाई”
झूलन गोस्वामी को उम्मीद, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करेगी भारतीय महिला टीम
मध्य प्रदेश सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार: विश्वास सारंग