इंटरनेट डेस्क। रूस के पूर्वी क्षेत्र कामचात्का में बुधवार सुबह भीषण भूकंप आया। बताया जा रहा हैं भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.7 रही। इस प्राकृतिक आपदा का असर अमेरिका और जापान समेत कुछ देशों पर भी देखा जा रहा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो भूकंप के बाद रूसी तट पर सुनामी की विशाल लहरें देखी गई हैं, जिनकी ऊंचाई 13 फीट तक दर्ज की गई।
लोगों को निकाला जा रहा बाहर
भूकंप के आए इलाकों से लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया है। कामचात्का में भूकंप के बाद रूस सरकार में मंत्री लेबेदेव ने लोगों से जल क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। वहीं, अमेरिका के सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने अगले 3 घंटों में सुनामी की लहरों का अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाई द्वीपों और रूसी तटों के पास लहरों की ऊंचाई 10 फीट तक जा सकती है।
उठेेगी उंची लहरे
जानकारी के अनुसार फिलीपीन्स, चुक, कोसरे, मार्शल द्वीप, पलाउ तक सुनामी की 3 फीट तक ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं। इनके अलावा दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और ताइवान के तटों तक भी 1 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें पहुंचने की आशंका है। जापान के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि स्थानीय समयानुसार 1 बजे सुनामी की 3.28 फीट की लहरें तटीय इलाकों तक पहुंच सकती हैं। कामचात्का के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने एक वीडियो संदेश में कहा, आज का भूकंप बेहद गंभीर और ताकतवर था। उन्होंने कहा है कि फिलहाल भूकंप के चलते जनहानि होने की खबरें नहीं हैं।
pc- swadeshnews.in
You may also like
शराब पीने के बाद सिरˈ फटने जैसा दर्द और बेचैनी कर रही है परेशान? अपनाएं ये देसी नुस्खे और मिनटों में पाएं राहत
भारतीयों को अमेरिका बनाएगा आर्यभट्ट! मैथ्स सीखने के लिए बस इन टॉप-5 यूनिवर्सिटीज में पाएं एडमिशन
ब्रेस्ट साइज़ चुटकियों में बड़ाˈ देगी प्याज की ये अनोखी ड्रिंक जाने इसे बनाने का तरीका
क्या आप जानते हैं पृथ्वीˈ की वो सड़क जहां से आगे कुछ नहीं है? जानिए दुनिया की आखिरी सड़क से जुड़ी चौंकाने वाली सच्चाई
मात्र 312 रुपए के लिएˈ 41 वर्षों तक कोर्ट के लगाती रही चक्कर 11 जज भी नही दिलवा पाए इंसाफ