इंटरनेट डेस्क। यूपी के मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। जी हां यहां छात्रा को बंधक बनाकर तीन साल तक दुष्कर्म किया गया है। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी छात्रा का रिश्ते का भाई भी है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए, उसने गंभीर आरोप लगाए।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोहियानगर की एक कॉलोनी स्थित मदरसे में बिहार के अररिया जिले के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती मौलवी की पढ़ाई कर रही थी। युवती का आरोप है कि तीन साल से मदरसे का शिक्षक अल्ताफ उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी की पत्नी उसका सहयोग करती थी। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था। दुष्कर्म के चलते वह तीन बार गर्भवती हुई। मौलाना व उसकी पत्नी ने डॉक्टर के यहां ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया।
पड़ोसियों को बताया
खबरों की माने तो पीड़िता ने पड़ोसियों को आरोपी के बारे में बताया तो उसे पागल साबित करने की कोशिश की गई। वह बाहर न जा सके इसके लिए आरोपियों ने उसके बाल भी काट दिए। उसने घर वापस जाने को 9 जुलाई का ट्रेन का टिकट बुक करा लिया। इसका पता चलने पर शिक्षक ने बृहस्पतिवार को उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट कर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
pc - ndtv.in
You may also like
भारत के इस मंदिर में भगवान पीते है शराब! आज भी बना है रहस्य… यहां जानिए इस मंदिर से जड़ी पौराणिक मान्यता
ब्राजील में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रस्तुति रही खास
दांत से काटा, कपड़े फाड़े और लेडी कांस्टेबल का सबके सामने कर दिया ऐसा हाल की शर्मसार हो गई इंसानियत
500 साल पुराना ऐसा मंदिर, जहां नि:संतान को मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान, वीडियो में करें दुर्लभ दर्शन
राजद्रोह के मामले में क्या फैसला सुना सकता है हाई कोर्ट? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई