इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका बिश्नोई के अचानक निधन से आज हर कोई हैरान है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। एसडीएम प्रियंका के निधन पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है।
कुछ दिन पहले हुआ था प्रियंका का ऑपरेशन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रियंका बिश्नोई महज 33 वर्ष की थीं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। 15 दिन तक वह अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जा रहा हैं कि उनका जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आज हुआ निधन
हालांकि, इलाज के दौरान बुधवार रात को उनका निधन हो गया। इस खबर को सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने से उनकी मौत हो गई।
PC- umangharyana.com