Next Story
Newszop

Rajasthan: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का बड़ा दावा, जोधा से नहीं एक दासी की बेटी के साथ हुई थी अकबर की शादी

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने एक बड़ा दावा किया है। यह दावा ऐसा हैं जो चर्चा का विषय भी बन सकता है। उहोंने कहा कि भारतीय इतिहास में ब्रिटिश इतिहासकारों के शुरुआती प्रभाव के कारण कई गलत और झूठे तथ्य दर्ज हैं। इसमें जोधाबाई और मुगल सम्राट अकबर की शादी की कहानी भी शामिल है। राज्यपाल की इस टिप्पणी ने 1569 में आमेर शासक भारमल की बेटी और अकबर के बीच विवाह के ऐतिहासिक विवरण पर एक नई बहस छेड़ दी है।

बागड़े ने किया दावा
मीडिया रिपाटर्स की माने तो राज्यपाल बागड़े ने उदयपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए यह दावा किया कि अकबरनामा में जोधा और अकबर की शादी का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने दावा किया, ऐसा कहा जाता है कि जोधा और अकबर की शादी हुई... उस पर फिल्म भी बनी। इतिहास की किताबें भी यही कहती हैं, लेकिन यह झूठ है। बागड़े ने आगे यह भी दावा किया, भारमल नाम के जो राजा थे, उन्होंने अपनी एक दासी की बेटी की शादी अकबर से करवाई थी। आमेर मौजूदा जयपुर के पास स्थित है और यह कछवाहा राजपूत शासकों की कई सदियों तक राजधानी रही।

अंग्रजो ने बदला इतिहास
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बागड़े ने कहा, हमारे शूरवीरों का इतिहास अंग्रेजों ने बदला। उन्होंने इसे ठीक से नहीं लिखा और इतिहास का उनका संस्करण शुरू में स्वीकार कर लिया गया। बाद में, कुछ भारतीयों ने इतिहास लिखा, लेकिन यह भी अंग्रेजों से प्रभावित था। उन्होंने राजपूत शासक महाराणा प्रताप द्वारा अकबर को संधि की चिठ्ठी लिखे जाने के ऐतिहासिक दावे का भी विरोध किया और इसे पूरी तरह से भ्रामक बताया।

pc- ommcomnews-com

Loving Newspoint? Download the app now