इंटरनेट डेस्क। आपने बहुत से लोगों को देखा होगा वो अपने हाथों की अंगुलियों में कछुएं वाली अंगूठी पहने रहते है। कई लोग धातु से बने कछुआ भी घर में रखते है। कछुआ न केवल एक पवित्र और शांतिपूर्ण जीव के रूप में जाना जाता है, बल्कि यह दीर्घायु, स्थायित्व, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना गया है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार यदि कछुए को सही दिशा और उचित सामग्री में रख दिया जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है तो जानते हैं आज इसके बारे में।
उत्तर दिशा में रखें धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुए को उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। यदि कछुआ इस दिशा में रखा जाए तो घर में आर्थिक उन्नति होगी। परिवार के सदस्यों के बीच मानसिक संतुलन भी बना रहता है।
किस सामग्री का कछुआ कहां रखें
कछुए विभिन्न प्रकार की धातुओं, क्रिस्टल, लकड़ी या पीतल आदि में उपलब्ध होते हैं। हर सामग्री का अपना अलग महत्व होता है। पीतल या धातु का कछुआ उत्तर दिशा में, क्रिस्टल का कछुआ दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है। लकड़ी का कछुआ पूर्व दिशा में रखना शुभ फलदायक माना गया है।
pc- housing
You may also like
पंजाब की 6 सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस, जिनके आगे बॉलीवुड की हसीनाएं भी पड़ जाती हैं फीकी, 5वीं को देख नहीं हटेगी नजर
बीबीसी से बोले ट्रंप- पुतिन से निराश ज़रूर हूँ लेकिन रिश्ते ख़त्म नहीं हुए हैं
बिहार सरकार अगले पांच वर्ष में 1 करोड़ रोजगार और रोजगार के अवसर सृजित करेगी
के. कामराज की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
सोनीपत:बीपीएल मकानों की किस्त जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा