- स्मृति मंधाना ने वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया
- 28 साल पुराना बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड टूटा
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंधाना ने 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली
भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट में नया इतिहास बना दिया। मंधाना अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 23 रनों की पारी खेलकर 1997 में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क द्वारा बनाए गए 970 रनों के 28 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंधाना ने 33 गेंदों पर 23 रन बनाए।
इस दौरान 11वां रन बनाते ही वह एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं. मंधाना ने इस साल 17 वनडे मैचों की 17 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 982 रन बनाए हैं। पूर्व का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ब्लेंडा क्लार्क के नाम था. क्लार्क ने 1997 में 970 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 2022 में 882 रन बनाकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वाट हैं, जिन्होंने 2022 में 882 रन बनाए न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले ने 1997 में 880 रन बनाए थे। एमी सैटरथवेट ने 2016 में एक कैलेंडर ईयर में वनडे में 853 रन बनाए थे।
खिलाड़ी | रन | वर्ष |
स्मृति मंधाना | 971* | 2025 |
बेलिंडा क्लार्क | 970 | 1997 |
लौरा वोल्वाडर्ट | 882 | 2022 |
डेबी हॉकले | 880 | 1997 |
एमी सैटरथवेट | 853 | 2016 |
You may also like
कांग्रेस का बड़ा दांव: यूपी एमएलसी चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी!
परंपरा और नवाचार का संगम है माटीकला महोत्सव : राकेश सचान
क्या आप जानते हैं वकील क्यों पहनते हैं` कालाकोट? जानिए इसके पीछे का रहस्य
जिनपिंग से नहीं मिलूंगा... रेयर अर्थ कंट्रोल को लेकर चीन पर भड़के ट्रंप, भारी टैरिफ लगाने की धमकी
PM Kisan: इन किसानों को नहीं मिलेगी अगली किस्त, फटाफट करें ये 5 जरूरी काम!